Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानिए ताजा भाव

Gold- Silver Price
Gold-Silver Price: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है. 1 मार्च को चांदी के भाव में लगभग 1100 रुपये की गिरावट देखी गई थी.
Gold-Silver Price : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते तीन दिनों में सोने के भाव में कुल 1400 रुपये की गिरावट आई है. वहीं, शनिवार, 1 मार्च को सोने में करीब 500 रुपये तक की कमी देखी गई थी.
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है. 1 मार्च को चांदी के भाव में लगभग 1100 रुपये की गिरावट देखी गई थी. हालांकि, 2 मार्च को चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही.
2 मार्च को सोने और चांदी के दाम
आज यानी 2 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव देश के प्रमुख शहरों में 86,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है.
अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो
- चांदी का दाम 99,910 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगा.
- पुराने चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट 90,000 रुपये प्रति किलो है.
- 28 फरवरी को चांदी 98,000 रुपये प्रति किलो थी, जबकि 27 फरवरी को इसका दाम 95,725 रुपये प्रति किलो था.
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (2 मार्च 2025)
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹86,980 | ₹79,740 |
| मुंबई | ₹86,830 | ₹79,590 |
| कोलकाता | ₹86,830 | ₹79,590 |
| चेन्नई | ₹86,830 | ₹79,590 |
किसमें ज्यादा फायदा?
- अगर आपके पास एकमुश्त राशि है, तो FD बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें ब्याज दर अधिक होती है और लंबे समय में अधिक रिटर्न मिलता है.
- अगर आप हर महीने बचत करना चाहते हैं, तो RD अच्छा विकल्प हो सकता है. यह उन लोगों के लिए सही है जो धीरे-धीरे बड़ी राशि इकट्ठा करना चाहते हैं.
- ब्याज दर के मामले में FD फायदेमंद है, क्योंकि इसमें उच्च ब्याज दर मिलती है.
- टैक्स सेविंग के लिए 5 साल की FD बेहतर है, क्योंकि इसमें धारा 80C के तहत कर छूट मिलती है.
खुद कैसे चेक करें सोने के ताजा दाम?
अगर आप खुद सोने की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान है. इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें. कॉल करने के कुछ ही सेकंड बाद आपके फोन पर एक SMS आएगा, जिसमें 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ताजा कीमतों की जानकारी दी जाएगी.
Also Read: पासपोर्ट आवेदन में बड़ा बदलाव, अप्लाई करने से पहले जान लें ये नया नियम, वरना होगी दिक्कत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










