Gold Rate: 80 हजार के पार पहुंचने वाला है सोना, चांदी 1 लाख को करेगी टच

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :12 Oct 2024 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Rate: 80 हजार के पार पहुंचने वाला है सोना, चांदी 1 लाख को करेगी टच

सर्राफा बाजार में महंगा हो गया सोना, चांदी ने लगाई जोरदार छलांग

Gold Rate: ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रुख के बीच जौहरियों की ओर से खरीदारी बढ़ा दिए जाने की वजह से सर्राफा बाजार में सोना महंगा हो गया. सोने का भाव अपने हाईएस्ट लेवल 80,000 के करीब पहुंच गया है.

विज्ञापन

Gold Rate: दिवाली पर सोना खरीदने का प्लान बनाने वाले लोगों के लिए एक जरूरी सलाह है. वह यह है कि अगर आप दिवाली पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो सोचिए मत. जल्दी कीजिए और जो खरीदना है, अभी ही खरीद लीजिए. अन्यथा आपको फिर सोना खरीदना महंगा हो जाएगा. ऐसा इसलिए बताया जा रहा है कि सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव को पार करने वाला है. वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपये प्रति किलो के भाव को टच करने वाली है. इसका कारण यह है कि सोना अभी विजयदशमी पर ही 1,150 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है. वहीं, चांदी भी 1500 रुपये प्रति किलो उछल गई है. अब अगर आप दिवाली तक सोना खरीदने का इंतजार करेंगे, तो यह सौदा आपको महंगा पड़ेगा या नहीं?

दिल्ली में सोना 1,150 रुपये महंगा

ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रुख के बीच जौहरियों की ओर से खरीदारी बढ़ा दिए जाने की वजह से शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,150 रुपये बढ़कर 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इस तरह सोने का भाव अपने हाईएस्ट लेवल 80,000 के करीब पहुंच गया है. इससे पहले गुरुवार को को 99.9% प्योर सोना 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी में 1500 रुपये की उछाल

इतना ही नहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी भी महंगी हो गई. एआईबीए के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत 1,500 रुपये के उछाल के साथ 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही. गुरुवार को चांदी 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. बहुमूल्य धातुओं के व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय मांग में तेजी के साथ-साथ सकारात्मक वैश्विक रुख से सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई है.

वायदा कारोबार में भी सोना महंगा

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 507 रुपये की तेजी के साथ 75,804 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 507 रुपये यानी 0.67% की तेजी के साथ 75,804 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 14,256 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.54% की तेजी के साथ 2,643 डॉलर प्रति औंस हो गया.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं रतन टाटा के उत्तराधिकारी, क्या है उनका नाता?

वायदा बाजार में चांदी का भाव बढ़ा

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 496 रुपये की तेजी के साथ 90,800 रुपये प्रति किग्रा हो गया. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 496 रुपये यानी 0.55% की तेजी के साथ 90,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 27,824 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.05% की तेजी के साथ 31.17 डॉलर प्रति औंस हो गई.

इसे भी पढ़ें: SIP: सोना-चांदी छोड़ एसआईपी पर टूट पड़े लोग, सितंबर में झोंक दिए 24,509 करोड़

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola