Gold Rate: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, अक्षय तृतीया से पहले गिरा भाव, इतना सस्ता हुआ गोल्ड
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 May 2024 5:58 PM
Gold price
Gold Rate: 10 मई को अक्षय तृतीया है. देश में इस दिन जमकर सोने की खरीदारी होती है. ऐसे में गोलड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. कमजोर वैश्विक मांग और सोने के भाव में कमी आई है.
Gold Rate: सोने में भाव में लगातार गिरावट हो रही है. हाल के दिनों में सोने के भाव में 3000 हजार रुपये तक की गिरावट आ गई है. दरअसल, कमजोर वैश्विक मांग और रूस यूक्रेन और इजराइल हमास की जंग के कारण भी सोने के भाव में गिरावट आयी है. शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के के कारण देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोना 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये कम है.
इस कारण भी गिरा सोने का भाव
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2297 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर कम है. सौमिल गांधी ने इसको लेकर कहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इंट्रेस्ट रेट में कटौती में अभी समय लगने की चिंता के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है. बता दें, ब्याज दर में कमी में देरी का कारण मुद्रास्फीति जोखिम का बरकरार रहना है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इजराइल और हमास के बीच संभावित युद्ध विराम के बाद निवेश के लिए सुरक्षित पनाहगाह माने जाने वाली परिसंपत्ति में गिरावट जारी है. वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के नवनीत दमानी ने कहा कि आंकड़ो के मुताबिक अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास उम्मीद से कम रहा जबकि अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और कारखाना ऑर्डर अधिक रहे.इस कारण भी पीली धातु की कीमतों पर दबाव पड़ा.
कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
सोने के भाव में गिरावट का कारण यह भी है कि कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटा दिया है. जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 70636 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 70636 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. बाजार विश्लेषकों ने कहा है कि कमजोर वैश्विक संकेतों और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई.
अक्षय तृतीया से पहले घट गई है पीली धातु की कीमत
देश में 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया मनाया जा रहा है. आम तौर पर शादी ब्याज और अक्षय तृतीया के मौके पर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है. लेकिन कमजोर वैश्विक मांग के कारण इस बार सोने के दाम में कमी देखने को मिल रही है. गुरुवार को बाजार बंद होने से पहले सोना 500 रुपये की मजबूती के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, बुधवार को यह सोना 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यानी अक्षय तृतीया से पहले सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब काफी नीचे आ गया है. भाषा इनपुट से साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










