Gold Rate Fall : सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, जल्दी बनाएं खरीदने का प्लान

Gold Rate Fall
Gold Rate Fall : सोने की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली. एमसीएक्स से लेकर घरेलू मार्केट तक में पीली धातु सस्ती हो चुकी है. 24 कैरेट सोने का दाम MCX पर 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा कम हो चुका है. जानें आज आपको कितने में मिलेगा सोना?
Gold Rate Fall : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. दरअसल, पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू बाजार तक 24 कैरेट गोल्ड सस्ता हो गया है. सोमवार से शुक्रवार के बीच 10 ग्राम सोना 1500 रुपये से ज्यादा गिर गया. घरेलू बाजार में भी 24 कैरेट समेत अन्य क्वालिटी के सोने के दाम में कमी आई है. निवेशकों के लिए यह गिरावट खास मायने रखती है.
एमसीएक्स पर गोल्ड का रेट क्या चल रहा है?
पिछले सप्ताह एमसीएक्स पर सोने की कीमत में अच्छी गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 99,328 रुपये था, जो शुक्रवार तक गिरकर 97,806 रुपये रह गया. सिर्फ 25 जुलाई को ही सोना 920 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. पूरे सप्ताह में सोने की कीमत में कुल 1522 रुपये की गिरावट आई है, जिससे निवेशकों को हैरानी हुई.
घरेलू मार्केट में भी सस्ता हो गया सोना
घरेलू बाजार में भी पिछले हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट देखी गई. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 21 जुलाई को 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 98,896 रुपये था, जो शुक्रवार तक घटकर 98,390 रुपये रह गया. इस तरह एक हफ्ते में सोना 506 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है.
यह भी पढ़ें : मालदीव में किस भाव बिकता है सोना, क्या है चांदी की कीमत?
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट पर दिखाया गया सोने का रेट पूरे देश में एक जैसा होता है. लेकिन जब आप किसी ज्वेलरी शॉप से सोने की ज्वेलरी खरीदते हैं, तो उसमें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाता है. मेकिंग चार्ज हर शहर में अलग-अलग हो सकता है, जिससे कीमत बढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










