देखते-देखते आसमान पर चढ़ गया सोना, चांदी दो दिन में 2,500 रुपये महंगी

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 10 Aug 2024 12:09 PM

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने से सोना चांदी का भाव बढ़ गया.

Gold Rate: कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 79 रुपये की गिरावट के साथ 69,625 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. एमसीएक्स में अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 79 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,625 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

विज्ञापन

Gold Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार और देश के घरेलू मांग में आई तेजी की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना की कीमत देखते-देखते ही आसमान पर चढ़ गई. वहीं, चांदी पिछले दो दिनों में करीब 2,500 रुपये महंगी हो गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 9 अगस्त 2024 को सोने का भाव 1,100 रुपये मजबूत होकर 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा. गुरुवार के कारोबारी सत्र में बिना किसी बदलाव के सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये के उछलकर 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची. गुरुवार को चांदी 1,100 रुपये मजबूत होकर 81,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इन दो दिनों के दौरान चांदी करीब 2,500 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से सोना हुआ महंगा

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और बॉन्ड यील्ड के मजबूत होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख की वजह से सोने की कीमत में बढ़ोतरी आई है. कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार तीसरे महीने सोने की खरीद से परहेज किए जाने के बावजूद भी इस धातु में तेजी आई.

वायदा कारोबार में सोना सस्ता

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 79 रुपये की गिरावट के साथ 69,625 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 79 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,625 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 17,588 लॉट का कारोबार हुआ. न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,460.10 डॉलर प्रति औंस रह गया.

इसे भी पढ़ें: आपके पर्स में पड़ा 500 का नोट कहीं नकली तो नहीं? आरबीआई ने बताई पहचान के टिप्स

वायदा बाजार में चांदी भी गिरी

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 13 रुपये की गिरावट के साथ 80,600 रुपये प्रति किग्रा रह गई. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसमें 27,855 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.66 डॉलर प्रति औंस हो गई.

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी हिल्सा के लिए तरसेगा बंगाल? शेख हसीना तख्तापलट के बाद आयात बंद

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola