सोने की तेजी पर लग गया ब्रेक, कीमत जान ज्वेलरी शॉप की ओर दौड़ लगाने लगेंगे आप

Updated:
विज्ञापन

Gold Price Today

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपये सस्ता होकर 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 1,500 रुपये गिरकर 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

विज्ञापन

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने में तेजी पर ब्रेक लग गया. सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था. 99.5% शुद्धता वाला सोना, जो पिछले सत्र में 91,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वह गुरुवार को 300 रुपये की गिरावट के साथ 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

विज्ञापन

चांदी की कीमत में 1500 रुपये की गिरावट

सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई. चांदी की कीमत भी बुधवार के बंद स्तर 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,500 रुपये की गिरावट के साथ 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. बुधवार को चांदी भी सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुई थी. इससे पिछले तीन सत्रों में सोना 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी इस दौरान 2,300 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर अपने नए शिखर पर पहुंची थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को हाजिर सोना 14.44 डॉलर की गिरावट के साथ 3,033.35 डॉलर प्रति औंस रह गया. सुबह के कारोबार में यह 3,057.36 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. इसी तरह, अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 0.11% की गिरावट के साथ 3,038 डॉलर प्रति औंस रह गया. सत्र के दौरान इसने 3,065.09 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर को छुआ.

इसे भी पढ़ें: छोटी बचत से मोटी कमाई! मात्र 250 रुपये में मालामाल कर देगा ये छोटी एसआईपी

कॉमेक्स में सोना रिकॉर्ड स्तर पर

कोटक सिक्योरिटीज ने जारी एक सर्कुलर में कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना वायदा प्रति औंस 3,065.2 अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो बाद में घटकर 3,042 अमेरिकी डॉलर के आसपास आ गया, फिर भी बढ़त बरकरार रही.’’ उसने कहा, ‘‘कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब स्थिर हैं, क्योंकि यह भू-राजनीतिक तनावों के बीच मजबूत सुरक्षित-परिसंपत्ति की मांग से समर्थित है.’’

इसे भी पढ़ें: डॉलर की हेकड़ी निकाल रहा रुपया, बढ़त के साथ हुआ बंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola