ePaper

Gold Price: रुपये की गिरावट से सोना हुआ हल्का मजबूत, चांदी में थोड़ा सुधार

Updated at : 03 Jun 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price

Gold Price

Gold Price: डॉलर के मजबूत होते ही रुपये की गिरावट के चलते मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 70 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. चांदी भी 100 रुपये महंगी होकर 1,00,200 रुपये प्रति किलो हो गई. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है.

विज्ञापन

Gold Price: सोने-चांदी की खरीद करने वालों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली 70 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सोने की यह मजबूती रुपये में गिरावट की वजह से आई है. इसके साथ ही, अब इसकी कीमत 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई. मंगलवार को चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई.

डॉलर की मजबूती से टूटा रुपया

डॉलर की मजबूती और विदेशी धन की बाजार से निकासी के कारण रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 85.60 (अस्थायी) पर बंद हुआ. इस बीच, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 25.22 डॉलर प्रति औंस या 0.75% गिरकर 3,356.41 डॉलर प्रति औंस रह गया.

मुनाफावसूली से सोना कमजोर

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष, ईबीजी (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें मुनाफावसूली के कारण कम हो रही हैं. लेकिन, अमेरिकी डॉलर में व्यापक कमजोरी और रूस-यूक्रेन युद्ध बढ़ने, अमेरिका के शुल्क युद्ध के कारण बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता के चलते सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग में वृद्धि के बीच अंतर्निहित पूर्वाग्रह सकारात्मक बना हुआ है.’’

इसे भी पढ़ें: बिकवाली के दबाव में लगातार तीसरे दिन गिरा शेयर बाजार, 636 अंक टूटा सेंसेक्स

अमेरिकी आंकड़ों से सर्राफा बाजार प्रभावित

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों, जैसे कि जोल्ट्स जॉब ओपनिंग डेटा, प्रमुख फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्यों के संबोधनों का इंतजार कर रहे हैं. ये सर्राफा कीमतों को प्रभावित करेंगे.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता ट्रेन टिकट में हवाई सफर का राज, जान जाएगा तो फटाफट कराएगा बुकिंग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola