Gold Price: शादी के लिए डिमांड बढ़ने से सोने की बढ़ी तेजी, चांदी भी हो गई मजबूत

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :19 Nov 2024 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price: शादी के लिए डिमांड बढ़ने से सोने की बढ़ी तेजी, चांदी भी हो गई मजबूत

Gold Price rise

Gold Price: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने में जोरदार तेजी रही. इस भू-राजनीतिक जोखिम ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया.

विज्ञापन

Gold Price: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के साथ साथ आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की ओर से चालू शादी के सीजन के लिए मांग बढ़ने से सोमवार 18 नवंबर 2024 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लौट गई. सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना चार दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए 400 रुपये बढ़कर 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. गुरुवार को सोना 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 1,810 रुपये चढ़कर 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. गुरुवार को यह 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

रूस-यूक्रेन तनाव बढ़ने से सोना हुआ मजबूत

एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस और मुद्रा शोध विश्लेषक उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने में जोरदार तेजी रही. इस भू-राजनीतिक जोखिम ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया. एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोना वायदा 25.20 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,595.30 डॉलर प्रति औंस हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताहांत में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने कुछ निवेश प्रवाह को बढ़ावा दिया, जिससे कीमती धातु का कारोबार सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुआ.

सोना की वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 450 रुपये की तेजी के साथ 74,396 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 450 रुपये यानी 0.61% की तेजी के साथ 74,396 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 10,471 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.81% की तेजी के साथ 2,584.06 डॉलर प्रति औंस हो गया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में रैयतों की लाखों एकड़ जमीन का खाता-खेसरा लॉक, खरीद-बिक्री पर सरकार ने लगायी रोक

वायदा बाजार में चांदी की चमक बढ़ी

कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 724 रुपये की तेजी के साथ 89,145 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 724 रुपये यानी 0.82% की तेजी के साथ 89,145 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 22,295 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 30.61 डॉलर प्रति औंस हो गई.

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: अपनी जेब में कभी न रखें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल, रुक जाएगी बरकत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola