ePaper

Gold Price : दिवाली 2026 तक सोने की कीमत पहुंच सकती है ₹1.5 लाख तक

Updated at : 17 Oct 2025 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Forecast 2026

सोने की कीमत और बढ़ेगी. (Photo: PTI)

Gold Price : दिवाली 2026 तक सोने की कीमत ₹1.5 लाख तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतें केंद्रीय बैंकों की मजबूत मांग, ETF में निवेश और मुद्रा मूल्य गिरने की चिंताओं से बढ़ रही हैं. अगर यह रुझान जारी रहा, तो 2026 तक सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

Gold Price : दिवाली का त्योहार आने वाला है. जानकारों की मानें तो सोने में निवेश करने वाले इस त्योहार के मौसम में अपनी शॉपिंग लिस्ट में गोल्ड को रख सकते हैं. Axis Securities ने धनतेरस 2025 गोल्ड रिपोर्ट में सलाह दी है कि व्यापारी और लंबी अवधि के निवेशक सोने की कीमत ₹1.05–₹1.15 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच होने पर खरीदारी करें. रिपोर्ट के अनुसार, अगले दिवाली तक सोने की कीमत ₹1.45–₹1.50 लाख तक पहुंच सकती है.

Axis Securities सोने के प्रति पॉजिटिव रुख रखता नजर आ रहा है. उनका कहना है कि दुनिया भर की स्थितियों पर नजर डालें तो सोने में निवेश किया जा सकता है. जैसे अमेरिका में ब्याज दरें कम होना, केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोना खरीदना और वैश्विक तनाव की वजह से सोना खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है. भारत में सोने की कीमतें पहले ही उच्च स्तर पर हैं, लेकिन Axis का अनुमान है कि 2026 तक सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं. इसके पीछे मुख्य कारण हैं ETF में लगातार निवेश और निवेशकों का सोने को अनिश्चितता के खिलाफ सुरक्षा के रूप में पसंद करना. इस वजह से सोने का रुझान मजबूत बना रहेगा.

यह भी पढ़ें : Gold Price Today : धनतेरस के पहले सोने के भाव में भारी उछाल, 10 ग्राम गोल्ड का रेट सुनकर चौंक जाएंगे

सोने का रुझान बना हुआ है सकारात्मक

Axis Securities की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यापारी कीमतें गिरने पर सोना खरीद सकते हैं, क्योंकि कुल मिलाकर सोने का रुझान सकारात्मक बना हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान स्तर से सोने की कीमतों में 30% तक और बढ़ोतरी हो सकती है. भारत में सोने की कीमतें अब ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम पार कर गई हैं. MCX गोल्ड में तेजी का कारण केंद्रीय बैंकों की खरीद, वैश्विक तनाव में बढ़ोतरी और अमेरिका में फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola