ePaper

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के नाराज होने का खतरा! गोल्ड गिफ्ट करना पड़ेगा महंगा

Updated at : 06 Feb 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price

वैलेनटाइन डे से पहले सोना महंगा हुआ.

Gold Price: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आ गई है. वैलेनटाइन डे से पहले गोल्ड 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. ऐसे में टुटपुंजिया आशिकों के गर्लफ्रेंड के नाराज होने का खतरा अधिक है, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को गोल्ड ज्वैलरी गिफ्ट करने वादा कर दिया है. ऐसे में सलाह यह है कि आप 14 फरवरी से पहले सोना के सस्ता होने का इंतजार करें, आप कामयाब जरूर होंगे.

विज्ञापन

Gold Price: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को गोल्ड गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी. गुरुवार को सोने की कीमतें 270 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. कमजोर रुपये और वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण सोने की कीमतों में यह उछाल देखने को मिला है. ऐसी स्थिति में अगर आपको सर्राफा बाजार की चाल के साथ-साथ कई प्रकार की हरकतों पर नजर बनाए रखनी होगी, तभी आप अपनी गर्लफ्रेंड को गोल्ड ज्वैलरी गिफ्ट कर सकेंगे, वरना आपकी गर्लफ्रेंड के नाराज होने का खतरा अधिक है.

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजहें

  • कमजोर रुपया: गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 87.57 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया.
  • शेयर बाजार में गिरावट: निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोने की मांग बढ़ रही है.
  • वैश्विक रुझान: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 12 डॉलर घटकर 2,881 डॉलर प्रति औंस रह गया.
  • ज्वैलर्स की बढ़ी खरीदारी: लोकल ज्वैलर्स की बढ़ी खरीदारी भी सोने की कीमतों को ऊपर ले जा रही है.

चांदी की कीमत स्थिर, लेकिन निवेशकों की नजर सोने पर

जहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, चांदी की कीमतें 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रहीं.

सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी का कहना है, “बाजार प्रतिभागी अब शुक्रवार को पेश होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति और अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं. रुपये की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें भविष्य में इसकी दिशा तय करेंगी.”

वैलेनटाइन डे पर गिफ्ट करने वालों के लिए सलाह

  • वैलेनटाइन डे पर गोल्ड ज्वैलरी गिफ्ट करने के बजाए गोल्ड में लॉन्ग-टर्म निवेश कर दें, आपके लिए अभी भी यह एक अच्छा मौका हो सकता है.
  • टुटपुंजिया आशिक थोड़ी गिरावट का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि मौद्रिक नीति के बाद बाजार में हल्की हलचल आ सकती है.
  • घाघ आशिक रुपये के मजबूत होने का इंतजार कर सकते हैं. रुपये की मजबूती अगर देखने को मिलती है, तो सोने की कीमतों में स्थिरता आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: गलत खाते में चला गया ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट तो वापस मिल जाएगा पैसा, जानें पाने का तरीका

सर्राफा बाजार की चाल पर नजर बनाए रखें

सोने की कीमतों में उछाल ने इस वैलेंटाइन पर गोल्ड गिफ्ट करना महंगा कर दिया है. रुपये में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के कारण सोने के भाव आसमान छू रहे हैं. अगर आप सही मायने में अपनी गर्लफ्रेंड को गोल्ड गिफ्ट करने का प्लान बना ही चुके हैं, तो सर्राफा बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी होगा. वरना आपकी गर्लफ्रेंड के नाराज होने का खतरा अधिक है.

इसे भी पढ़ें: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम बंद, जानिए अब कैसे करें गोल्ड में निवेश

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola