ePaper

खरमास खत्म होते ही सोना हो गया सस्ता, चांदी के भाव में आई 1,300 रुपये की बड़ी गिरावट

Updated at : 15 Jan 2025 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
खरमास खत्म होते ही सोना हो गया सस्ता, चांदी के भाव में आई 1,300 रुपये की बड़ी गिरावट

Gold Price

Gold Price: मकर संक्रांति के साथ ही खरमास खत्म हो गया और शादी का लग्न शुरू होने वाला है. खरमास खत्म होते ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हो गया. खास बात यह है कि चांदी के भाव सबसे बड़ी गिरावट आई है.

विज्ञापन

Gold Price: खरमास समाप्त होते ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हो गया. चांदी की कीमत में 1300 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 80 रुपये टूटकर 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. इसके साथ सोने में 5 दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया. सोमवार को सोने की कीमत 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव 80 रुपये गिरकर 80,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पहले 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी के भाव में भारी गिरावट

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण मंगलवार को चांदी भी 1,300 रुपये की भारी गिरावट के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही. सोमवार को चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

एमसीएक्स में सीमित दायरे में रहा सोना

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के शोध विश्लेषक उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स सोने में 78,150-78,400 रुपये के बीच उतार-चढ़ाव के कारण सोना सीमित दायरे में रहा. इसके विपरीत, कॉमेक्स सोने में मामूली कमजोरी दिखी और यह 2,665 डॉलर के आसपास रहा.’’

इसे भी पढ़ें: काम के घंटों से ज्यादा जरूरी कर्मचारियों का सशक्तिकरण, 90 घंटे काम पर आईटीसी के चेयरमैन ने कही ये बात

एशियार के बाजारों में चांदी स्थिर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जो अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर में वृद्धि के कारण कम हुई.’’ फेडरल रिजर्व (फेड) इस साल ब्याज दरों में कम कटौती कर सकता है. इसका कारण रोजगार के मजबूत आंकड़े हैं. इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर में तेजी की संभावना है. 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल सोमवार को 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, एशियाई बाजार में चांदी 30.32 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही.

इसे भी पढ़ें: पीएम किसान का आया मैसेज तो हो जाएं सावधान, वर्ना खाली हो जाएगा खाता

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola