इस हफ्ते कीमतों में उछाल, सोना ₹1.52 लाख और चांदी ₹2.50 लाख के पार; जानें अपने शहर के रेट

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)
Gold-Silver Price : इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही. सोना ₹1,328 और चांदी ₹10,000 से ज्यादा महंगी हुई है. जानिए आपके शहर में क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट और कैसे पहचानें असली चांदी.
Gold-Silver Price: महीने के दूसरे हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़त देखी गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले शुक्रवार के मुकाबले इस हफ्ते दोनों कीमती धातुओं के दाम चढ़े हैं.
इस हफ्ते कितना बदला रेट?
सोना: 10 अप्रैल को सोना ₹1.50 लाख पर था, जो अब ₹1,328 बढ़कर ₹1.52 लाख (प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गया है.
चांदी: चांदी में बड़ी तेजी आई है. यह ₹2.40 लाख से ₹10,006 बढ़कर ₹2.50 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है.
2026 में अब तक का सफर
साल 2026 निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. इस साल अब तक सोना ₹18,460 और चांदी ₹19,520 महंगी हो चुकी है. हालांकि, ये कीमतें अपने 29 जनवरी के ऑल-टाइम हाई (सोना: ₹1.76 लाख, चांदी: ₹3.86 लाख) से अब भी काफी नीचे हैं.
आज के रेट (18 अप्रैल, 2026)
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
- 24 कैरेट: ₹1,51,655
- 22 कैरेट: ₹1,38,916
- 18 कैरेट: ₹1,13,741
- 14 कैरेट: ₹88,718
शहरों के हिसाब से 24 कैरेट सोने का भाव
| शहर | भाव (₹/10 ग्राम) |
| चेन्नई | ₹1,56,660 |
| दिल्ली / जयपुर / लखनऊ | ₹1,55,930 |
| पटना / भोपाल / अहमदाबाद | ₹1,55,830 |
| मुंबई / कोलकाता / रायपुर | ₹1,55,780 |
खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीद रहे हैं, तो ये टिप्स आपके पैसे बचा सकते हैं:
सोने के लिए
- BIS हॉलमार्क: हमेशा अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) वाला हॉलमार्क सोना ही लें। इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है.
- रेट क्रॉस चेक: 24K और 22K के रेट में अंतर होता है, इसलिए IBJA की वेबसाइट पर रेट जरूर चेक करें.
असली चांदी की पहचान के 4 तरीके
- मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से आकर्षित नहीं होती.
- आइस टेस्ट: चांदी के सिक्के या गहने पर बर्फ रखें, असली चांदी पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलती है.
- स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती, नकली में तांबे जैसी महक आ सकती है.
- क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर कपड़ा थोड़ा काला हो जाए, तो चांदी असली है.
Also Read: विदेशी बैंकों से लेकर SBI तक, जानिए किन-किन के पास है अब सोना मंगाने का पावर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










