मारवाड़ी नियम बताता है कैसे बनता है सफल बिजनेस, जानें 1000 दिन का मारवाड़ी फॉर्मूला

Updated:
विज्ञापन
Marwari 1000 Day Rule

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

Marwari 1000 Day Rule: बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? मारवाड़ियों के ‘1000 दिन के नियम’ को समझें. जानिए क्यों असली सफलता के लिए 3 साल का धैर्य जरूरी है और क्या हैं पैसा कमाने के 7 मारवाड़ी फॉर्मूला.

विज्ञापन

Marwari 1000 Day Rule: मारवाड़ी समाज अपनी व्यापारिक सूझबूझ और विशाल साम्राज्य खड़ा करने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. लेकिन इस सफलता के पीछे कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं, बल्कि एक खास अनुशासन है जिसे “1,000 दिनों का नियम” कहा जाता है. चार्टर्ड अकाउंटेंट सार्थक आहूजा के अनुसार, यह नियम सिखाता है कि किसी भी बिजनेस को परखने से पहले उसे कम से कम 3 साल (लगभग 1,000 दिन) का समय देना चाहिए.

3 साल का सफर

आहूजा ने इस 1,000 दिनों की यात्रा को तीन महत्वपूर्ण हिस्सों में बांटा है.

  1. पहले 6 से 12 महीने: सीखने का समय: शुरुआत में लक्ष्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि इंडस्ट्री को समझना होना चाहिए. अपने बिजनेस मॉडल को बार-बार बदलें (Iterate), गलतियों से सीखें और मार्केट की बारीकियों को समझें.
  2. 12 से 24 महीने: उत्तरजीविता (Survival) की परीक्षा: यह समय सबसे कठिन होता है क्योंकि इसमें ग्लैमर कम और संघर्ष ज्यादा होता है. मितव्ययिता (Frugality) अपनाएं. कम संसाधनों में काम चलाएं और रिजेक्शन मिलने पर भी मैदान न छोड़ें. यह आपके धैर्य की असली परीक्षा है.
  3. 24 से 36 महीने: सिस्टम और टीम बनाना: तीसरे साल में बिजनेस एक प्रयोग से निकलकर एक संगठित ढांचे का रूप लेने लगता है. प्रक्रियाओं को कुशल (Efficient) बनाएं, मजबूत टीम खड़ी करें और बिजनेस में स्थिरता लाएं. अगर आप 3 साल पूरे होने से पहले हार मान लेते हैं, तो आपने अपने प्रयासों और अवसरों को ‘कंपाउंड’ (चक्रवृद्धि) होने का मौका ही नहीं दिया.

इन्वेस्टिंग के 7 ‘मारवाड़ी’ नियम: ऐसे बनता है करोड़ों का फंड

बिजनेस के अलावा, निवेश (Investing) के मामले में भी मारवाड़ी मानसिकता ‘तेज पैसे’ के बजाय ‘स्थिर पैसे’ पर भरोसा करती है. सीए नितिन कौशिक ने इसके 7 मुख्य सिद्धांत बताए हैं:

  • पूंजी की सुरक्षा (Capital Protection): मुनाफे के पीछे भागने से पहले अपनी मूल पूंजी बचाना जरूरी है. इमरजेंसी फंड को कभी जोखिम में न डालें.
  • संपत्ति से लगाव न रखें: अगर किसी निवेश के फंडामेंटल कमजोर हो रहे हैं, तो भावुक हुए बिना उससे बाहर निकल जाएं.
  • कैश की ताकत: अपने पोर्टफोलियो का 15-25% हिस्सा हमेशा कैश में रखें. यह बाजार की गिरावट में खरीदारी का ‘हथियार’ बनता है.
  • धीमी रफ्तार, बड़ी जीत: शॉर्ट-टर्म मुनाफे के बजाय दशकों तक टिकने वाली ‘कंपाउंडिंग’ पर ध्यान दें. सालाना 15% रिटर्न भी 25-30 साल में चमत्कार कर सकता है.
  • रियल एस्टेट में कैश फ्लो: जमीन या मकान खरीदते समय उसकी कीमत बढ़ने से ज्यादा उसके ‘रेंट’ (Rental Yield) पर ध्यान दें.
  • लाइफस्टाइल कंट्रोल: आमदनी बढ़ने का मतलब खर्च बढ़ाना नहीं है. खर्च बढ़ाने से पहले अपनी संपत्ति (Assets) बढ़ाएं.
  • निवेश को ‘बोरिंग’ रहने दें: बार-बार पोर्टफोलियो बदलना या हर खबर पर रिएक्ट करना बंद करें. अनुशासन और निरंतरता ही असली चाबी है.

Also Read: DA Hike: कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार खत्म; कैबिनेट ने दी 2% बढ़ोतरी को मंजूरी, 3 महीने का मिलेगा एरियर

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola