सबसे पहले पाएं यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, रोल नंबर से करें रजिस्ट्रेशन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस बार आप थोड़ा स्मार्ट बन सकते हैं और पहले से रजिस्ट्रेशन करके रिजल्ट आते ही अपनी मार्कशीट तुरंत पा सकते हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP जैसे ही रिजल्ट जारी करेगा, जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा होगा उन्हें बिना देरी के रिजल्ट मिल जाएगा.
UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी होगा. इन वेबसाइट पर स रोल नंबर डालना होगा और आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. ध्यान रखें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है, ओरिजिनल मार्कशीट आपको स्कूल से मिलेगी. वेबसाइट के अलावा भी कई ऑप्शन हैं जिससे छात्र अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
UP Board 10th Result 2026: DigiLocker पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर Sign Up के विकल्प पर क्लिक करें.
- अब अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफाई करें.
- इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं.
- अब अपना आधार नंबर या अन्य जरूरी डिटेल्स जोड़ें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और Education सेक्शन में जाएं.
- यहां UP Board या UPMSP को चुनें और अपना रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट लिंक कर लें.
- रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीट यहीं मिल जाएगी.
DigiLocker ऐप से रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो Google Play Store या Apple App Store से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलकर Sign Up पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफिकेशन करें. इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें. लॉगिन करने के बाद Search में UP Board 10th Result या Marksheet सर्च करें. फिर अपना रोल नंबर डालकर डॉक्यूमेंट लिंक कर लें.

थर्ड पार्टी वेबसाइट IndiaResult.com पर पाएं मार्कशीट
DigiLocker के अलावा आप indiaresult.com जैसी वेबसाइट पर भी पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर जाएं और UP Board 10th Result सेक्शन चुनें. यहां आपको Notify Me या Register का ऑप्शन मिलेगा. इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और रोल नंबर भरें.
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के सिर्फ एक SMS से देखें, UP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




