बिना इंटरनेट के सिर्फ एक SMS से देखें, UP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा. स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे. अब SMS के जरिए रिजल्ट चेक करना और आसान हो गया है.
UP Board Result: हर साल की तरह इस साल भी लाखों स्टूडेंट्स UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से साइट स्लो या क्रैश हो जाती है. ऐसे में SMS का तरीका बहुत काम आता है. अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट नहीं खुल रही, तो आप सिर्फ एक मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकेंगे.
UP Board Result: SMS से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
SMS के जरिए रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना होगा और एक खास फॉर्मेट में मैसेज टाइप करना पड़ता है.
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
- एक नया मैसेज टाइप करें.
- 10वीं के लिए UP10 <स्पेस> रोल नंबर
- 12वीं के लिए UP12 <स्पेस> रोल नंबर
- इसे 56263 नंबर भेज दें.
कुछ जरूरी बातें जो ध्यान रखना चाहिए
SMS से (UP Board Result) रिजल्ट चेक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:
- अपना रोल नंबर सही-सही डालें, वरना गलत रिजल्ट आ सकता है.
- मैसेज में स्पेस का सही यूज करें, फॉर्मेट गलत हुआ तो रिजल्ट नहीं मिलेगा.
- SMS भेजने पर आपके मोबाइल बैलेंस से थोड़ा चार्ज कट सकता है.
- रिजल्ट आने में 1-2 मिनट का समय लग सकता है, इसलिए थोड़ा इंतजार करें.
SMS से रिजल्ट चेक करने के फायदे
- इंटरनेट की जरूरत नहीं: आप बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- वेबसाइट क्रैश की टेंशन खत्म: रिजल्ट के दिन वेबसाइट अक्सर स्लो हो जाती है, लेकिन SMS में ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती है.
- आसान और तेज तरीका: बस एक मैसेज भेजना है और कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा.
अगर SMS काम न करे तो क्या करें?
कभी-कभी नेटवर्क या सर्वर की वजह से SMS सर्विस भी देर से काम करती है. ऐसे में आप ये ऑप्शन अपना सकते हैं:
- यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक करें.
- DigiLocker ऐप का यूज करें.
- अपने स्कूल से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा UP बोर्ड रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से देख पाएंगे मार्कशीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










