#Coronavirus : इंडिगो के चालक दल के चार सदस्यों को निगरानी में रखा गया

Updated:
विज्ञापन
#Coronavirus : इंडिगो के चालक दल के चार सदस्यों को निगरानी में रखा गया

बीती 20 फरवरी को इंडिगो विमान से कोरोना वायरस से संक्रमित हैदराबाद का एक इंजीनियर दुबई से बेंगलुरु आया था.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडिगो की दुबई-बेंगलुरु उड़ान से 20 फरवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित हैदराबाद निवासी के साथ उड़ान भरने वाले चालक दल के चार सदस्यों को दो मार्च से ही घर में निगरानी में रखा गया है. एयरलाइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बेंगलुरु में काम करने वाले हैदराबाद के 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सोमवार को करोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और यह तेलंगाना में इस बीमारी का पहला पुष्ट मामला है. दरअसल, इंजीनियर ने पिछले महीने दुबई में हांगकांग के लोगों के साथ काम किया था जहां उसके इस बीमारी के संपर्क में आने की आशंका है. वह 20 फरवरी को इंडिगो की उड़ान से बेंगलुरु वापस लौटा था. इसके बाद वह एक बस से हैदराबाद गया था.

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद के प्रभावित यात्री ने इंडिगो की उड़ान 6E96 (दुबई बेंगलुरु) से 20 फरवरी 2020 को यात्रा की थी. एपीएचओ बेंगलुरु के निर्देशन में इस विमान में चालक दल के सभी सदस्यों को दो मार्च, 2020 से ही तत्काल प्रभाव से घर में ही निगरानी में रखा गया है. विमानन कंपनी ने कहा कि हम विमानपत्तन स्वास्थ्य संगठन (एपीएचओ) द्वारा बताये गये सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में उड़ानों का संचालन कर रहे चालक दल के सभी सदस्यों के लिए ऐहतियाती उपाय अपना रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कहा था कि हाल ही में इटली का दौरा कर एयर इंडिया की वियना-दिल्ली उड़ान से 25 फरवरी को वापस लौटे दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को भी वायरस से संक्रमित पाया गया है. विमान के एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों को उनके घरों में ही अलग रखा गया है. राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने 25 फरवरी को दिल्ली निवासी के साथ यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से वायरस के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है.

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola