ePaper

Floating Rate Savings Bond: बैंक नहीं, अब सीधे RBI के पास रखिए अपना पैसा, जानिए कैसे

Updated at : 22 Dec 2025 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
RBI Floating Rate Savings Bond

AI Generated Picture

RBI Floating Rate Savings Bond: आज की बढ़ती महंगाई के बीच अगर आप FD से बेहतर और सुरक्षित निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, तो RBI का फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड आपके लिए स्मार्ट चॉइस हो सकता है, जो बदलती ब्याज दरों के साथ बेहतर रिटर्न और सरकारी गारंटी देता है.

विज्ञापन

RBI Floating Rate Savings Bond: आज की युवा पीढ़ी सिर्फ पैसे बचाने की नहीं, बल्कि उसे समझदारी से बढ़ाने की सोच रही है. ऐसे में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट सालों से एक भरोसेमंद विकल्प रही है, लेकिन जब महंगाई तेजी से बढ़ रही हो, तब 6–7 प्रतिशत का रिटर्न कई बार पर्याप्त नहीं लगता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसा विकल्प है जो सुरक्षित भी हो और रिटर्न में भी FD से बेहतर हो? इसी सोच के बीच एक नाम सामने आता है RBI का फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड, जो अब धीरे-धीरे लोगों का ध्यान खींच रहा है.

फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड क्या अलग करता है?

इस बॉन्ड की सबसे बड़ी खासियत इसका भरोसा है, क्योंकि यह सीधे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया जाता है. यानी इसमें सरकार की सरकारी गारंटी होती है. जहां FD में ब्याज तय होता है, वहीं इस बॉन्ड के इंटरेस्ट रेट इकोनॉमी के हिसाब से बदलता रहता है. हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इसका रेट रीसेट होता है. अगर बाजार में ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो इसका फायदा सीधे निवेशक को मिलता है.

इंटरेस्ट कैसे मिलता है और पैसा कितना सुरक्षित है?

इस बॉन्ड में मिलने वाला इंटरेस्ट सीधे आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट होता है, जिससे अलग से कुछ मैनेज करने की जरूरत नहीं रहती है. चूंकि पैसा सीधे आरबीआई के पास रहता है, इसलिए इसमें डिफॉल्ट का रिस्क लगभग नहीं के बराबर होता है. मिनमम इनवेस्टमेंट सिर्फ 1000 रुपये से शुरू होती है और कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं होती है, जो इसे छोटे और बड़े दोनों तरह के निवेशकों के लिए आसान बनाता है.

ये भी पढ़ें: SBI FD Rates: एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों पर चला दिया हथौड़ा, नई दरें आज से लागू

इनवेस्टमेंट प्रोसेस कितना सिम्पल है?

इसमें निवेश करना भी बहुत सरल है. आप अधिकृत बैंक शाखा या नेट बैंकिंग के जरिए एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं. पैन, आधार,बैंक डिटेल्स और नॉमिनी की जानकारी देकर इनवेस्टमेंट पूरी हो जाती है. एक बार बॉन्ड आपके नाम रजिस्टर हो जाए, तो यह FD की तरह बार-बार रिन्यू कराने की झंझट से भी बचाता है.

तो क्या यह FD का बेहतर विकल्प है?

अगर आप लॉन्ग टर्म सेफ्टी चाहते हैं और साथ ही FD से थोड़ा बेहतर रिटर्न भी, तो आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड एक प्रैक्टिकल और समझदारी भरा विकल्प बन सकता है, खासकर उन युवाओं के लिए जो सुरक्षित निवेश के साथ स्मार्ट फैसले लेना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: HDFC Bank Fixed Deposit Rates: SBI को पछाड़ते हुए HDFC FD बन गया युवाओं का पसंदीदा, जानें क्यों

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola