मछली पालन से करें करोड़ों की कमाई! सरकार दे रही 60% तक सब्सिडी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Updated at : 24 Feb 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Fish Farming in India

Fish Farming in India

Fish Farming: भारत में मछली पालन से करोड़ों की कमाई कर सकते हैं. सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत 60% तक सब्सिडी दे रही है. जानें आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, अनुदान राशि और मछली पालन के फायदे

विज्ञापन

Fish Farming: आपने कभी सोचा है कि जिस मछली को बाजार में बेचा जाता है, वह करोड़ों की कमाई का जरिया बन सकती है? शायद, आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन यह सच्चाई है. आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि मछली का उत्पादन करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 60% तक सब्सिडी देती है. आइए, जानते हैं कि मछली पालन से करोड़ों की कमाई कैसे होगी और आवदेन की प्रक्रिया क्या है?

मछली पालन के लिए सरकार की योजना क्या है?

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए 60% तक का अनुदान देने की घोषणा की है. इस योजना के तहत SC/ST और महिला लाभार्थियों को 60% और OBC और सामान्य वर्ग को 40% सब्सिडी मिलेगी. यह योजना पूरे देश में लागू की जा रही है, जिससे लाखों लोगों को रोजगार और आय का नया साधन मिलेगा.

मछली पालन योजना का ऐसे उठाएं पूरा लाभ

कौन ले सकता है लाभ?

  • SC/ST और महिलाएं: 60% तक सब्सिडी
  • OBC और सामान्य वर्ग: 40% तक अनुदान

कैसे करें आवेदन?

  • MMSY पोर्टल पर SSO ID से रजिस्ट्रेशन करें.
  • मत्स्य विभाग द्वारा आवेदन की जांच और स्वीकृति मिलेगी.
  • स्वीकृति के बाद तालाब निर्माण करें और जिओ-टैगिंग प्रूफ भेजें.
  • अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

मछली पालन के लिए कितनी जमीन की जरूरत होगी?

  • 1-2 हेक्टेयर में तालाब बना सकते हैं.
  • 6 फीट गहरे तालाब के लिए 11 लाख रुपये लागत अनुमानित है.
  • SC/ST और महिलाओं को 6.60 लाख रुपये, OBC और सामान्य वर्ग को 4.40 लाख रुपये तक सब्सिडी मिलेगी.
  • 2 हेक्टेयर के लिए अनुदान राशि दोगुनी हो जाएगी.

कौन-कौन सी मछलियां पाल सकते हैं?

  • कतला, रोहू, मृगल और अन्य लोकप्रिय मछलियों का पालन किया जा सकता है.
  • स्थानीय बाजार और निर्यात के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे.

आय और मुनाफा कितना होगा?

  • मछली पालन से हर साल 1-2 लाख रुपये तक कमाई की जा सकती है.
  • सही तकनीक और सरकारी सहायता से करोड़ों रुपये तक की आमदनी संभव है.

Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत

योजना के आवेदन की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों, उद्यमियों और महिलाओं के लिए नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक बड़ा अवसर है.

  • PMMSY पोर्टल पर आवेदन करें.
  • अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 180 5661 पर संपर्क करें.

Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola