ePaper

EPFO News: ई-वॉलेट में ट्रांसफर होगा ईपीएफओ के सदस्यों के पीएफ क्लेम का पैसा, सरकार का तगड़ा प्लान

Updated at : 19 Dec 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
EPFO News

EPFO News

EPFO News: देश के लाखों ईपीएफओ के सदस्य कर्मचारियों और श्रमिकों की सुविधा के लिए सरकार पीएफ क्लेम का पैसा ई-वॉलेट में ट्रांसफर कराने की दिशा में पहल शुरू करने जा रही है. इसके लिए उसने देश के बैंकों और आरबीआई से बातचीत शुरू भी कर दी है.

विज्ञापन

EPFO News: भारत सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों की सुविधा के लिए ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) और ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के माध्यम से नई पहलें शुरू करने जा रही है. इनमें से एक महत्वपूर्ण कदम पीएफ (प्रोविडेंट फंड) क्लेम की राशि को सीधे ई-वॉलेट में ट्रांसफर करने की योजना है, जिससे सदस्यों को अपने फंड तक क्विक और आसान पहुंच मिल सके.

ई-वॉलेट में पीएफ क्लेम ट्रांसफर की प्रक्रिया

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ”सरकार की यह पहल श्रम और रोजगार मंत्रालय के आईटी प्रणाली में सुधार के हिस्से के रूप में की जा रही है, जिसका उद्देश्य पीएफ निकासी प्रक्रिया को सरल और तेज बनाना है. इस योजना के तहत, ईपीएफओ और ईएसआईसी के सदस्य अपने पीएफ क्लेम की राशि को सीधे अपने ई-वॉलेट में प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें बैंक खातों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.”

प्रक्रिया का कार्यान्वयन

टीवी9 हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ”इस नई सुविधा को लागू करने के लिए सरकार ने बैंकों और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ बातचीत शुरू कर दी है. योजना के अनुसार, साल 2025 की शुरुआत में एटीएम के माध्यम से सीधे पीएफ निकासी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है. इससे सदस्य किसी भी बैंक के एटीएम से अपने पीएफ खाते से राशि निकाल सकेंगे.

ईपीएफओ सदस्यों को होने वाले फायदे

  • सदस्यों को अपनी पीएफ राशि तक तुरंत पहुंच मिलेगी, जिससे आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करना आसान होगा.
  • बैंक खातों पर निर्भरता कम होगी और ई-वॉलेट के माध्यम से डिजिटल भुगतान करना सरल होगा.
  • डिजिटल लेनदेन के माध्यम से धनराशि की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे धोखाधड़ी की संभावनाएं कम होंगी.

इसे भी पढ़ें: साल 2025 के लिए जारी हो गई सार्वजनिक अवकाशों की सूची, जानें कितने दिन रहेंगी छुट्टियां

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola