ePaper

EPF Balance: न UAN की टेंशन, न झंझट, बस एक मिस कॉल से मिलेगी आपकी मेहनत की कमाई की पूरी जानकारी

Updated at : 31 Mar 2025 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
EPF Balance

EPF Balance

EPF Balance: UAN नहीं पता? टेंशन मत लो! मिस कॉल, SMS या UMANG ऐप से मिनटों में अपना PF बैलेंस चेक करो. मेहनत की कमाई पर नजर रखें पैसा आपका है, हक भी आपका

विज्ञापन

EPF Balance: भैया और दीदी, नौकरी कर रहे हो, सैलरी आ रही है, लेकिन PF का कुछ पता नहीं? UAN (Universal Account Number) भूल गए या मिला ही नहीं? टेंशन मत लो. एक मैसेज या मिस कॉल से चुटकियों में अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हो.

पहले समझ लो UAN आखिर है क्या?

UAN यानी Universal Account Number, ये आपकी EPF (Employees’ Provident Fund) से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह लाता है. नौकरी बदलो, कंपनी बदलो, PF अकाउंट वही रहेगा, बस UAN से लिंक होगा. अब अगर आपको अपना PF बैलेंस जानना है, तो बिना UAN के भी देख सकते हो.

मिस कॉल मारो, बैलेंस जानो:  अगर आपके PF अकाउंट में लिंक्ड मोबाइल नंबर चालू है, तो एक मिस कॉल से बैलेंस जान सकते हो. तरीका ये है. 011-22901406/9966044425 पर रजिस्टर्ड नंबर से मिस कॉल मारो. कुछ सेकेंड बाद SMS आएगा जिसमें आपका बैलेंस लिखा होगा.

शर्त ये है – आपका UAN एक्टिव हो और बैंक अकाउंट, आधार या पैन से लिंक्ड हो.

SMS से बैलेंस का पता लगाओ: अगर मिस कॉल काम नहीं कर रहा, तो मैसेज भेजो. टाइप करो EPFOHO UAN ENG और भेजो 7738299899 पर. कुछ सेकेंड में रिप्लाई आएगा जिसमें PF बैलेंस होगा. ध्यान दो – “ENG” का मतलब English में जानकारी चाहिए. हिंदी में चाहिए तो “HIN” लिखो.

UMANG App से भी देख सकते हो : अगर थोड़ा टेक-फ्रेंडली हो, तो सरकार की UMANG ऐप डाउनलोड करो. वहां EPFO सेक्शन में जाओ और UAN डालकर बैलेंस चेक कर लो.

UAN नहीं है तो कैसे पता करें?

अगर UAN मालूम ही नहीं, तो https://unifiedportal mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाओ, “Know your UAN” पर क्लिक करो, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कुछ डिटेल भरो, फिर OTP से UAN मिल जाएगा. बात खत्म – बस इतना करना है.

अब बहाने मत बनाओ कि PF बैलेंस नहीं पता. मिस कॉल, SMS, या UMANG ऐप – कोई भी तरीका चुनो और अपना खून-पसीने की कमाई का हिसाब रखो. पैसा तुम्हारा है, ध्यान भी तुम्हें ही रखना पड़ेगा.

Also Read: कल से बदल जाएगा बैंकिंग का खेल, ATM से पैसे निकालने, UPI और FD के नए नियम जान लें

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola