ePaper

'1 करोड़ से अधिक है सैलरी तो दे दो इस्तीफा!' दिग्गज दवा कंपनी ने दावों का किया खंडन

Updated at : 14 Apr 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Dr Reddy's Layoffs

Dr Reddy's Layoffs

Dr Reddy's Layoffs: डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने 25% छंटनी की खबरों का खंडन किया है. कंपनी ने दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही में 1,413 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2% अधिक है. राजस्व 16% बढ़कर 8,359 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी अमेरिका और भारत में विस्तार की योजना बना रही है.

विज्ञापन

Dr Reddy’s Layoffs: देश की दिग्गज दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया है कि कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में 25% तक की कटौती करने जा रही है. मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी की ओर से सीनियर कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है, जिनकी सालाना सैलरी 1 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके साथ ही, यह भी कहा गया है कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) डिवीजन में 50 से 55 साल की उम्र के कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की पेशकश की गई है.

डॉ रेड्डीज की पॉलिसी में जबरन छंटनी नहीं

डॉ रेड्डीज ने इन सभी दावों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है. उसने कहा है कि कोई बड़े पैमाने पर डाउनसाइजिंग योजना लागू नहीं की जा रही है. कंपनी के अनुसार, उसकी ऑपरेशनल पॉलिसी में किसी भी तरह की जबरन छंटनी शामिल नहीं है.

तीसरी तिमाही में कंपनी का शानदार प्रदर्शन

इस बीच, कंपनी ने दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही (Q3 FY25) के लिए शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. डॉ रेड्डीज ने 1,413.3 करोड़ रुपये का शुद्ध समेकित लाभ (PAT) दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 1,378.9 करोड़ रुपये की तुलना में 2% अधिक है.

कंपनी की आमदनी में 16% की बढ़ोतरी

कंपनी की कुल आय 8,358.6 करोड़ रुपये रही, जो कि सालाना आधार पर 16% की वृद्धि को दर्शाती है. यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से भारत और उभरते बाजारों से आने वाले राजस्व और हाल ही में अधिग्रहीत निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) पोर्टफोलियो के कारण हुई है.

इसे भी पढ़ें: सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ब्याज दर में की कटौती, होम लोन की ईएमआई होगी सस्ती

जेनरिक दवा सेगमेंट में 17% बढ़ोतरी

डॉ रेड्डीज के वैश्विक जेनेरिक दवा सेगमेंट में 17% की सालाना वृद्धि देखी गई, जबकि फार्मास्युटिकल सर्विसेस और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) डिवीजन में 5% की बढ़ोतरी हुई. EBITDA इस तिमाही में 2,298.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 2,280.3 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक और पिछले साल की तिमाही के 2,110.7 करोड़ रुपये से काफी बेहतर रहा. कुल मिलाकर, कंपनी की ओर से छंटनी की खबरों से इनकार और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, निवेशकों और कर्मचारियों के लिए राहत की बात है.

इसे भी पढ़ें: Seema Haider: सीमा हैदर की बढ़ गई कमाई! 6 यूट्यूब चैनलों के साथ बन गई डिजिटल वर्ल्ड की सनसनी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola