DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में किया इजाफा, अब इतना मिलेगा डीए

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

cm yogi

DA Hike: यूपी सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. यूपी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है. इस फैसले के बाद उनका डीए 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया है. डीए में इजाफा 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा.

विज्ञापन

DA Hike: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है. योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए में दो फीसदी का इजाफा किया है. न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने 1 जनवरी 2025 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा किया है. इस फैसले के बाद डीए जो अब तक 53 फीसदी था उससे बढ़कर अब 55 फीसदी हो जाएगा.

16 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

यूपी की योगी सरकार के इस फैसले से राज्य 16 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा. इस फैसले से राज्य सरकार के कर्मचारी काफी खुश है. इससे पहले राजस्थान सरकार ने भी महंगाई भत्ते में इजाफा किया था. राज्य सरकार ने राज्य के साढ़े 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते और राहत में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इस घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों को 53 फीसदी की जगह 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा.

क्या होता है डीए?

महंगाई भत्ता केंद्र और राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई का बोझ कम करने के लिए देती है. यह सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनके मूल वेतन के अतिरिक्त दिया जाने वाला अतिरिक्त भत्ता है. केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों के लिए इसमें संशोधन करती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola