LPG Price Hike 2026: 913 रुपये पहुंचा घरेलू गैस का दाम, कमर्शियल में भी 115 रुपये की बढ़त

एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी 2026 (ANI)
LPG Price Hike 2026: क्या आपकी रसोई का बजट बिगड़ने वाला है? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट्स जारी हो गए हैं. जानिए पूरा मामला और नए रेट्स क्या है.
LPG Price Hike 2026: सुबह की चाय अभी ठीक से बनी भी नहीं थी कि खबर आई की रसोई गैस महंगी हो गई है. अगर आप सोच रहे थे कि इस महीने कुछ पैसे बचा लेंगे, तो अपनी प्लानिंग बदल लीजिए. शनिवार की सुबह यानी 7 मार्च 2026 को देशभर में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भारी उछाल आया है. अचानक से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं और यह बढ़ोतरी इतनी है कि आपके महीने भर का बजट हिल सकता है. सरकार ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं. आखिर क्या है पूरा मामला? चलिए समझते हैं.
क्या आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर?
जी हां, आज से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जो सिलेंडर पहले 853 रुपये का मिलता था, अब उसके लिए 913 रुपये चुकाने होंगे. यह बढ़त आम आदमी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि अप्रैल 2025 के बाद पहली बार कीमतों में बदलाव देखा गया है.
होटल और रेस्टोरेंट में क्या खाना होगा महंगा?
सिर्फ घर की रसोई ही नहीं, बल्कि बाहर खाना पीना भी महंगा हो सकता है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बड़ी वृद्धि हुई है. अब कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये का मिलेगा. इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों, होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों पर पड़ेगा.
प्रमुख शहरों में नई दरें (LPG Prices):
| शहर | घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) | कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) |
| दिल्ली | ₹913.00 | ₹1883.00 |
| मुंबई | ₹912.50 | ₹1835.00 |
| कोलकाता | ₹1030.00 | ₹1990.00 |
| चेन्नई | ₹928.50 | ₹2043.50 |
क्या देश में गैस की कमी होने वाली है?
कीमतें बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर किल्लत की खबरें भी उड़ने लगी थीं. लेकिन पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया है कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इंडियन ऑयल ने भी साफ कहा है कि पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त है, इसलिए घबराने या पैनिक बुकिंग करने की जरूरत नहीं है.
कहां से आ रहा है इतना सारा तेल और गैस?
भारत अब सिर्फ एक-दो देशों पर निर्भर नहीं है. भारत रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल मंगा रहे हैं. साथ ही, पहली बार अमेरिका से भी भारी मात्रा में LPG भारत आनी शुरू हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




