1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं क्रेडिट कार्ड के ये नियम, आपकी एक गलती पड़ सकती है भारी

Credit Card Rules
Credit Card Rules: 1 अप्रैल 2026 से क्रेडिट कार्ड चलाना पहले जैसा नहीं रहेगा. नए इनकम टैक्स एक्ट के तहत ₹10 लाख से ज्यादा के खर्च पर टैक्स विभाग की सीधी नज़र होगी. कंपनी कार्ड के निजी इस्तेमाल से लेकर कैश पेमेंट तक, जानें वो 5 बदलाव जो आपकी जेब बदल देंगे.
Credit Card: 1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है. यह नया कानून क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव और सख्त नियम लेकर आ रहा है. अगर आप भी प्लास्टिक मनी (क्रेडिट कार्ड) का इस्तेमाल करते हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए जानना बेहद ज़रूरी हैं.
बड़े खर्चों पर रहेगी टैक्स विभाग की पैनी नज़र
अब आपकी शॉपिंग और खर्चों की रिपोर्ट सीधे इनकम टैक्स विभाग के पास जाएगी. नए नियमों के मुताबिक:
- अगर आप एक साल में कार्ड से 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च करते हैं, तो बैंक इसकी जानकारी विभाग को देगा.
- अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का 1 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान कैश (नकद) में करते हैं, तो आप जांच के दायरे में आ सकते हैं.
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट से बनेगा PAN कार्ड
नया नियम आपके लिए एक राहत भी लेकर आया है. अब आपको PAN कार्ड बनवाने के लिए पते के सबूत (Address Proof) के तौर पर भटकना नहीं होगा. आप अपने पिछले 3 महीने का क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट पते के प्रमाण के रूप में दे सकते हैं, बशर्ते उसमें आपका वर्तमान पता सही दर्ज हो.
कार्ड से टैक्स भरने की सुविधा, पर जेब पर पड़ेगा बोझ
सरकार अब आपको क्रेडिट कार्ड के ज़रिए अपना इनकम टैक्स जमा करने की इजाजत देगी. हालांकि, यह सुविधा मुफ्त नहीं होगी. बैंक इस पर अतिरिक्त शुल्क या ब्याज वसूल सकते हैं, जिससे आपका कुल टैक्स बिल थोड़ा महंगा हो सकता है.
ऑफिस के कार्ड से पर्सनल शॉपिंग पड़ सकती है महंगी
- अगर आपकी कंपनी ने आपको बिजनेस कार्ड दिया है, तो सावधान हो जाइए.
- अगर आप कंपनी के कार्ड से अपना निजी खर्च (पर्सनल शॉपिंग या बिल) करते हैं, तो उस रकम पर आपको टैक्स देना होगा.
- ऑफिस के काम जैसे बिजनेस मीटिंग या ट्रैवल पर होने वाले खर्च पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.
बिना PAN नहीं मिलेगा नया क्रेडिट कार्ड
अब पारदर्शिता बढ़ाने के लिए PAN कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आप नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो बिना PAN के बैंक आपकी अर्जी स्वीकार नहीं करेंगे. इससे आपके हर बड़े ट्रांजैक्शन को सीधे आपके टैक्स रिकॉर्ड से जोड़ा जा सकेगा.
Also Read: साल में 5 चालान हुए तो हाथ से जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, बदल गए नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




