2025 में 40% रिटर्न के बाद अब 2026 में भी तांबे की कीमतों में आया उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 23 Jan 2026 11:14 AM
Copper Price Today
Copper Price Today: साल 2025 में निवेशकों को शानदार मुनाफा देने के बाद, 2026 में भी तांबे की चमक बरकरार है. आज 23 जनवरी को इंटर्नैशनल मार्केट में सुधार के साथ डोमेस्टिक मार्केट (MCX) पर भी तांबे की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है. मांग बढ़ने के कारण तांबा अब नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है.
Copper Price Today: कमोडिटी मार्केट में इन दिनों सिर्फ सोना और चांदी ही नहीं, बल्कि तांबा (Copper) भी सुर्खियां बटोर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों के कारण कल बाजार में जो हलचल मची थी, उससे तांबे के प्राइस पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. हालांकि, तांबे की कीमतें एक बार फिर रॉकेट की रफ्तार से ऊपर जा रही हैं.
तांबे की कीमतों में कितना आया उछाल?
अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में तांबे की कीमतें कल की गिरावट से उबरकर 5.8315 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं. अगर भारतीय बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले कारोबारी दिन तांबा ₹1273.40 प्रति किलो पर बंद हुआ था. आपको बता दें कि साल 2025 में तांबे ने 40% का जबरदस्त रिटर्न दिया था और 2026 में भी यह तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है.
क्यों बढ़ रही है तांबे की मांग?
तांबे की कीमतों में तेजी आने के पीछे कई बड़े कारण हैं:
- इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV), डेटा सेंटर्स और सोलर एनर्जी जैसे प्रोजेक्ट्स में तांबे का भारी इस्तेमाल हो रहा है.
- मांग के मुकाबले तांबे की सप्लाई कम है, जिससे इसके रेट बढ़ रहे हैं.
- ग्लोबल टेन्शन और ट्रेड वॉर के डर से निवेशक अब रिस्की मार्केट के बजाय तांबे जैसी धातुओं में पैसा लगाना सुरक्षित मान रहे हैं.
इन्वेस्टर्स का तांबे पर बढ़ा भरोसा
मार्केट में बढ़ती कीमतों को देखते हुए व्यापारियों ने तांबे का स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया है. शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज के गोदामों में तांबे का भंडार दिसंबर की तुलना में लगभग दोगुना हो गया है. इंवेस्टर्स और व्यापारी दोनों ही इस मेटल पर भरोसा जता रहे हैं, यही वजह है कि इसके दाम लगातार नई ऊंचाई छू रहे हैं.
Also Read: सोने-चांदी की कीमतों में आई हल्की गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज की ताजा रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










