सोने-चांदी की कीमतों में आई हल्की गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज की ताजा रेट

Updated at : 23 Jan 2026 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 January 2026

रिकॉर्ड हाई के बाद सोना-चांदी के दाम आज थोड़े नीचे आए.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 January 2026: 23 जनवरी 2026 को सोना और चांदी रिकॉर्ड हाई से नीचे आए है. खरीदारी करने से पहले जानिए आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और इसकी गिरावट के पीछे की वजह क्या है.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 January 2026: शादी-ब्याह के सीजन से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए 23 जनवरी 2026 की खबर थोड़ी राहत देने वाली है. बीते कुछ दिनों से लगातार महंगे होते सोना-चांदी के दाम आज थोड़े नीचे आए हैं. हालांकि, ये रेट्स 22 जनवरी को बाजार बंद होने के हिसाब से हैं.

सोना आज सस्ता क्यों हुआ?

बीते दिन सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन आज उसके दामों में हल्की गिरावट आई है. इसकी बड़ी वजह यह है कि अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव कम होता दिख रहा है. जिसका सीधा असर सोने पर पड़ा है.

भारत में आज का गोल्ड रेट (23 जनवरी 2026)

शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम
24 कैरेट₹15,430₹1,54,300
22 कैरेट₹14,144₹1,41,440
18 कैरेट₹11,572₹1,15,720

चांदी में गिरावट ज्यादा क्यों दिखी?

चांदी के दामों में आज सोने से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. मुनाफावसूली और ग्लोबल टेंशन कम होने से इन्वेस्टर्स ने चांदी से भी पैसा निकाला है.

भारत में आज का सिल्वर रेट (23 जनवरी 2026)

वजनकीमत
1 ग्राम₹324.90
10 ग्राम₹3,249
1 किलो₹3,24,900

आगे दाम बढ़ेंगे या और गिरेंगे?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं है. अगर आने वाले दिनों में फिर से ग्लोबल टेंशन बढ़ा, तो सोना-चांदी दोबारा महंगे हो सकते हैं. फिलहाल बाजार थोड़ा ठंडा पड़ा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से मुंबई तक बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट? टंकी फुल कराने से पहले देख लें लिस्ट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola