Cancelled Train List: वंदे भारत समेत ये 15 ट्रेनें आज की गईं कैंसिल, यहां देखें लिस्ट
Cancelled Train List : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिनाडु में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बैठक करने के लिए राज्य में आज रहेंगे जहां तूफान की वजह से तबाही मची है. इस बीच रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
List of Cancelled Trains Today: यदि आप आज ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. ऐसा न हो कि आप प्लेटफार्म पर खड़े रहें और ट्रेन ही न आए. दरअसल, दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में चक्रवात मिचौंग ने तबाही गचा दी है जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इनको देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों राज्यों में तूफान की वजह से कितना नुकसान हुआ है. इस बीच खबर है कि, तूफान मिचौंग की वजह से हुई तबाही के कारण दक्षिण रेलवे ने वंदे भारत, शताब्दी समेत 15 ट्रेनों को आज यानी 07 दिसंबर को रद्द कर दिया है. रद्द की गई ट्रेनों से यात्रियों को परेशानी ना हो इसलिए रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी है.
दक्षिणी रेलवे ने आज 15 ट्रेन सेवाएं रद्द की हैं। pic.twitter.com/RJOtkcKCy6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2023
जानें कौन सी ट्रेन हुई रद्द
यदि आज आप भी दक्षिण रेलवे द्वारा कहीं यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट पर नजर जरूर दौड़ा लें. रद्द की गई ट्रेनों में डॉ. एमजीआर सेंट्रल से श्रीमाता वैष्णो देवी अदमान एक्सप्रेस, डॉ. एमजीआर सेंट्रल से विजवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, डॉ. एमजीआर सेंट्रल से मैसूरू शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा डॉ. एमजीआर सेंट्रल से कोयबंटूर एक्सप्रेस, डॉ. एमजीआर सेंट्रल से बेंगलुरु वृंदावन एक्सप्रेस, डॉ. एमजीआर सेंट्रल तिरुपति एक्सप्रेस, डॉ. एमजीआर सेंट्रल से कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस, डॉ. एमजीआर सेंट्रल से विजयवाड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस, डॉ. एमजीआर सेंट्रल से बेंगलुरू डबल डेकर एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों को रेलवे की ओर से कैंसिल किया गया है.
Also Read: VIDEO: चक्रवात तूफान मिचौंग का दिखा कहर, दक्षिण भारत में अबतक 13 की मौत
चेन्नई में तूफान ने जमकर मचाई तबाही
मिचौंग तूफान का सबसे ज्यादा असर चेन्नई में नजर आ रहा है. कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. यहां रेस्क्यू का काम जारी है. वहीं, बाढ़ की वजह से चेन्नई के कई इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित है. यहां चर्चा कर दें, सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद से लोगों को मदद दी जा रही है. एनडीआरफ की टीमें भी लगातार राहत बचाव में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










