बीएमडब्ल्यू ने विक्रम पवाह को बनाया भारत में समूह अध्यक्ष

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने विक्रम पवाह को भारत में बीएमडब्ल्यू ग्रुप का अध्यक्ष बनाया है. कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार वह एक अगस्त से यह दायित्व संभालेंगे और इस पद पर अंतरिम रूप से काम कर रहे समूह के मुख्य वित्त अधिकारी अरलिंडो अेइक्सेइरा की जगह लेंगे.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने विक्रम पवाह को भारत में बीएमडब्ल्यू ग्रुप का अध्यक्ष बनाया है. कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार वह एक अगस्त से यह दायित्व संभालेंगे और इस पद पर अंतरिम रूप से काम कर रहे समूह के मुख्य वित्त अधिकारी अरलिंडो अेइक्सेइरा की जगह लेंगे.

बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक रुद्रतेज सिंह के अप्रैल में असामयिक निधन के बाद अरलिंडो अेइक्सेइरा को यह जिम्मेदारी दी गयी थी . वह कंपनी की आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का कारोबार देखने वाली इकाई के मुख्य कार्यपालक का अपना इस समय का काम भी देखते रहेंगे. पवाह 2017 में बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कंपनी में आए थे.

Also Read: उपराज्यपाल ने दिया संक्रमितों को कोरेंटिन में रहने का आदेश, केजरीवाल कर रहे हैं विरोध

अगले साल उन्हें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जिम्मेदारी दी गयी. बीएमडब्ल्यू ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेंड्रिक वान कुएनहेम ने कहा कि विक्रम पवाह भारत और आस्ट्रेलिया दोनों ही जगह महंगी कारों के भीषण प्रतिस्पर्धा वाले बाजारों में मजबूती के साथ मोर्चा संभाल कर अपनी क्षमताओं का परिचय दे चुके है. उन्होंने कहा कि भारत बीएमडब्ल्यू के लिए प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यहां लक्जरी कारों के बार की वृद्धि और विकास की अच्छी संभावनाएं हैं.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola