RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट, इन राज्यों में आज नहीं खुलेंगे बैंक

Updated:
विज्ञापन
Bank Holidays

Bank Holidays

Bank Holidays: दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. RBI की लिस्ट के अनुसार महाअष्टमी, महानवमी, गांधी जयंती और दशहरा पर अलग-अलग शहरों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा. ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे.

विज्ञापन

Bank Holidays: आज मंगलवार, 30 सितंबर 2025 है और देशभर में महाअष्टमी / दुर्गा अष्टमी / दुर्गा पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? अगर आप आज किसी जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट पर नज़र डाल लें.

किन राज्यों में आज बैंक बंद रहेंगे?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, महाअष्टमी और दुर्गा पूजा के कारण आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं. इनमें प्रमुख रूप से ये राज्य शामिल हैं.

  • त्रिपुरा
  • ओडिशा
  • असम
  • मणिपुर
  • राजस्थान
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • झारखंड

यानी अगर आप अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, पटना और रांची जैसे शहरों में रहते हैं तो आज बैंक बंद मिलेंगे.

दुर्गा पूजा और दशहरा अवकाश 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक

तारीखदिनअवसर / कारणकहाँ बैंक बंद रहेंगे
30 सितंबर 2025मंगलवारमहाअष्टमी / दुर्गा अष्टमीकई राज्यों और शहरों में
1 अक्टूबर 2025बुधवारमहानवमी / विजयादशमी / आयुध पूजाअगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, लखनऊ, कोलकाता, पटना, रांची और अन्य शहर
2 अक्टूबर 2025गुरुवारमहात्मा गांधी जयंतीपूरे भारत में
3 अक्टूबर 2025शुक्रवारदुर्गा पूजा (दसैन)सिक्किम
4 अक्टूबर 2025शनिवारदुर्गा पूजा (दसैन)केवल सिक्किम (बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे, पहला शनिवार होने से कोई अवकाश नहीं)
5 अक्टूबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में

बैंक छुट्टियों का निर्धारण कैसे होता है?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारें मिलकर बैंक छुट्टियों की सूची तय करती हैं। इसमें शामिल होते हैं.

  • राष्ट्रीय अवकाश (जैसे 15 अगस्त, 2 अक्टूबर, 26 जनवरी)
  • धार्मिक त्यौहार (जैसे होली, दिवाली, ईद, दुर्गा पूजा)
  • क्षेत्रीय अवकाश (राज्यों की संस्कृति और परंपरा के अनुसार)
  • हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार

छुट्टियों में ऑनलाइन सेवाओं का विकल्प

अगर बैंक बंद हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है। ग्राहक इन सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं:

  • ऑनलाइन बैंकिंग (Net Banking)
  • मोबाइल बैंकिंग ऐप
  • UPI ट्रांजैक्शन
  • ATM से कैश निकासी

Also Read: भारत के 6.4 करोड़ एमएसएमई के लिए परिवर्तनकारी साबित होगा जीएसटी रिफॉर्म्स, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola