अक्टूबर महीने में बची हैं काफी छुट्टियां, 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब होगा अवकाश

Updated:
विज्ञापन
October Bank Holiday

October Bank Holiday

October Bank Holiday: अगर अक्टूबर महीने में आपका भी बैंक में कोई काम फंसा हुआ है तो यह खबर आपके लिए हैं. क्योंकि इस महीने 12 से 31 अक्टूबर के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अक्टूबर महीना खत्म होने में अभी 19 दिन बचे हुए हैं, इस बीच कई दिन बैंक बंद […]

विज्ञापन

October Bank Holiday: अगर अक्टूबर महीने में आपका भी बैंक में कोई काम फंसा हुआ है तो यह खबर आपके लिए हैं. क्योंकि इस महीने 12 से 31 अक्टूबर के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अक्टूबर महीना खत्म होने में अभी 19 दिन बचे हुए हैं, इस बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आप बैंक जाकर कोई काम करवाने की सोच रहे हैं तो एक बार यह खबर पढ़ लें, कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और पता चले की आज तो बैंकों की छुट्टी है. ऐसे में आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है. हालांकि सिर्फ शनिवार और रविवार को छोड़कर बैंकों की यह छुट्टियां एक साथ न होकर स्थान विशेष के लिए अलग-अलग रहेंगी.

अक्टूबर महीने में बैंकों की 11 दिन छुट्टियां रहेंगी. 12 अक्टूबर (रविवार की छुट्टी) के बाद देशभर के बैंक खुल जाएंगे. इसके बाद कुछ खास दिनों को छोड़कर बैंक चालू रहेंगे. आमतौर पर बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ हर रविवार को बंद रहते हैं. एक नजर डालते हैं बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पर.

  • 12 अक्टूबर 2025: रविवार के कारण देश भर में बंद रहेंगे बैंक
  • 18 अक्टूबर 2025: असम में कति बिहू के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 अक्टूबर 2025: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अक्टूबर 2025: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, जम्मू और श्रीनगर, सिक्किम, मणिपुर में दीपावली और गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजन के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 अक्टूबर 2025: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपड़यामी और लक्ष्मी पूजा (दिवाली) के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 अक्टूबर 2025: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (संध्या पूजा) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 अक्टूबर 2025: बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह पूजा) के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 अक्टूबर 2025: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola