Ashneer Grover की स्टार्टअप फाउंडर्स को सलाह, छंटनी करने के बजाय कर्मचारियों की वेतन कटौती ज्यादा सही
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Nov 2022 8:19 PM
अशनीर ग्रोवर ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर यह पोस्ट ऐसे समय पर डाला है, जब एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर की डील करने के बाद ट्विटर को खरीदकर कंपनी की कमान अपने हाथों में लेते ही बड़े स्तर पर छंटनी की. इसके बाद कई बड़ी कंपनियों खासकर, आईटी सेक्टर में छंटनी की काफी खबरें आ रही हैं.
Ashneer Grover On Mass Layoffs : ‘शार्क टैंक इंडिया’ (Shark Tank India) के निवेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने दुनियाभर में हो रही छंटनियों पर बात करते हुए स्टार्टअप संस्थापकों से कहा है कि वे एलन मस्क (Elon Musk) से प्रभावित न हों, क्योंकि यह उनके लिए अनुकूल नहीं’ है. अशनीर ने बड़े पैमाने पर छंटनियां करने के बजाय वेतन 25% तक घटाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, यह बेहतर समाधान है क्योंकि दोबारा भर्तियां करना महंगा होगा.


अशनीर ग्रोवर ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर यह पोस्ट ऐसे समय पर डाला है, जब एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर की डील करने के बाद ट्विटर को खरीदकर कंपनी की कमान अपने हाथों में लेते ही बड़े स्तर पर छंटनी की. इसके बाद कई बड़ी कंपनियों खासकर, आईटी सेक्टर में छंटनी की काफी खबरें आ रही हैं.
Also Read: Ashneer Grover ने WhatsApp Pay को किया ट्रोल, तो Paytm के विजय शेखर शर्मा ने ऐसे किया रिएक्टभारतपे के पूर्व कोफाउंडर अशनीर ग्रोवर के अनुसार, कुछ नकल करने वाले फाउंडर्स, जो छंटनी के मामले में मस्क की नकल कर रहे हैं, वे एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. ग्रोवर ने एक ट्वीट में छंटनी और अधिग्रहण पर राय दी है. उन्होंने कहा कि मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली, अक्षम प्रबंधन को निकाल दिया और फिर बहुत ज्यादा कर्मचारियों वाले संगठन में छंटनी की.
ग्रोवर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि देखादेखी करने वाले ज्यादातर संस्थापक पहले खुद मुश्किल कदम उठाने से बचते हैं लेकिन जब दूसरी कंपनियों में छंटनी शुरू होती है, तो वो भी बड़ी आसानी से ऐसे कदम उठा लेते हैं, लेकिन जो रणनीति विलय और अधिग्रहण (m&a) में काम आती है, वह हर जगह फिट नहीं बैठती.
Also Read: Elon Musk ने दिया एक और झटका, अब Twitter के कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को हटाना शुरू कियाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










