Airtel के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की कितनी है सैलरी, जानते हैं आप

Sunil Bharti Mittal Salary
Airtel: भारती एयरटेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 सुनील भारती मित्तल को सैलरी और अलाउंस के तौर पर करीब 21.57 करोड़ रुपये भुगतान किए गए, जबकि प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) 7.5 करोड़ रुपये थे.
Airtel: क्या आप जानते हैं कि सेल्यूलर फोन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) की सैलरी कितनी है? हम आप सभी को मोबाइल और स्मार्टफोन में एयरटेल (Airtel) का सिम लगा होगा, जिससे आप वॉयस कॉल करने के साथ 4जी और 5जी डाटा यूज करते होंगे. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुनील भारती मित्तल की सैलरी सालाना पैकेज के आधार पर मिलती है. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान उनकी सैलरी बढ़कर करीब 32.27 करोड़ हो गई है.
सुनील भारती मित्तल की सैलरी में 15.55 बढ़ोतरी
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में सुनील भारती मित्तल को करीब 32.27 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर दिए गए. इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी सैलरी करीब 16.72 करोड़ रुपये थी. इस हिसाब से वित्त वर्ष 2023-24 में सुनील भारती मित्तल की सैलरी में करीब 15.55 बढ़ोतरी की गई.
एचआरसी ने की थी सैलरी में कटौती
मानव संसाधन और नामांकन समिति (एचआरसी) ने अप्रैल 2020 से उनके सैलरी में कटौती की थी. हालांकि, एचआरसी ने टेलीकॉम कंपनी में सुधार और मजबूत बढ़ोतरी के सुनील भारत की भूमिका और योगदान को देखते हुए सैलरी में भी सुधार करने का फैसला किया, जिसे अगस्त, 2023 में हुई कंपनी की साधारण आम बैठक (एजीएम) में एयरटेल के शेयरधारकों ने इसे मंजूरी दी थी.
ये भी पढ़ें: पुरानी कर व्यवस्था क्यों खत्म करना चाहती है सरकार? असली कारण बता रहे हैं गिरीश आहूजा
सैलरी और अलाउंस मिलाकर 21.57 करोड़ रुपये भुगतान
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 सुनील भारती मित्तल को सैलरी और अलाउंस के तौर पर करीब 21.57 करोड़ रुपये भुगतान किए गए, जबकि प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) 7.5 करोड़ रुपये थे. इसके अलावा, उन्हें 3.19 करोड़ रुपये के दूसरे लाभ उनके पारिश्रमिक में शामिल थे. इन सबको मिलाकर उनकी कुल सैलरी 32.27 करोड़ हो गई. कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैलरी और अलाउंस में कंपनी का भविष्य निधि में योगदान शामिल है. इसमें ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट के रूप में दी गई रकम शामिल नहीं है.
ये भी पढ़ें: ITR Filing का आज आखिरी दिन, याद है न? फिर मत कहिएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




