इधर, बजट भाषण पढ़ रहीं थीं निर्मला सीतारमण, उधर हवाई यात्रा हुई महंगी, 8.5 फीसदी बढ़े ईंधन के दाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2022 12:20 PM
Aviation Turbine Fuel price hiked: हवाई चप्पल पहनने वालों का हवाई जहाज में यात्रा करना मुश्किल हो जायेगा. बजट 2022 से ठीक पहले विमान के ईंधन महंगे हो गये हैं. डिटेल रिपोर्ट यहां पढ़ें...
Aviation Turbine Fuel price hiked: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) संसद में अपना बजट (Union Budget 2022) भाषण पढ़ रहीं थीं. उन्होंने इस दौरान कई रियायतों और अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने वाली घोषणाएं कीं. दूसरी तरफ, हवाई यात्रा महंगी हो गयी. देश भर में एयर टरबाइन फ्यूल की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी गयी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एविएशन टरबाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel – ATF) की कीमतों में 8.5 फीसदी की भारी-भरकम वृद्धि की गयी है. इससे विमान यात्रा करना महंगा हो जायेगा. कीमतों में वृद्धि पूरे देश में की गयी है.
Also Read: देश में महंगी हुई हवाई यात्रा, ड्यूरेशन के हिसाब से देना होगा किराया, जानिए कितना बढ़ा है भाड़ा
एटीएफ की कीमतें देश में रिकॉर्ड हाई पर चली गयीं हैं. हालांकि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. बावजूद इसके, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गयी है.
विमानन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि तेल कंपनियों की ओर से विमान के ईंधन में की गयी इस भारी-भरकम वृद्धि से उद्योग पर बुरा असर पड़ेगा. कोरोना की मार झेल रहा उद्योग पहले से ही संकट में है. ऐसे दौर में ईंधन की कीमतों में इतना बड़ा इजाफा एविएशन इंडस्ट्री पर विपरीत असर डालेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










