Budget 2022 : निर्मला ने रक्षा क्षेत्र के लिए खोला पिटारा, चीन को घेरने की है बड़ी रणनीति
Budget 2022 News LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2022 पेश किया. कोओपरेटिव सोसायटी, कारपोरेट टैक्स, राज्य कर्मियों के लिए बजट खुशखबरी लेकर आई है. वहीं बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स स्लैब पर बात नहीं की है.
निर्मला ने रक्षा क्षेत्र के लिए खोला पिटारा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र के लिए पिटारा खोल दिया है. चीन को घेरने के लिए सरकार ने बड़ी रणनीति बनायी है. इस पर अमल करने के लिए नौसेना के बजट में वृद्धि की गयी है.
रेलवे के लिए बजट में 1.37 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
आम बजट में भारतीय रेल के लिए 1.37 लाख रुपये के पूंजी निवेश का प्रावधान किया गया है. इसकी मदद से रेलवे की लंबित परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है.
विकास को मिलेगी रफ्तार – नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम बजट की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि बजट विकास को बढ़ावा देने वाला है. देश भर में बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की घोषणाओं का उन्होंने स्वागत किया.
बजट संभावनाओं से भरा है : पीएम नरेंद्र मोदी
वित्तीय वर्ष 2022-23 के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट संभावनाओं से भरा है. देश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
FICCI के अध्यक्ष ने क्या कहा
FICCI के अध्यक्ष संजीव मेहता ने कहा कि कारोबार के नज़रिए से दो चीज़े कंसिस्टेंसी ऑफ पॉलिसी और कंसिस्टेंसी ऑफ टैक्स रेट महत्वपूर्ण हैं. इसके लिए मैं वित्त मंत्री का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने इसमें ज़्यादा बदलाव नहीं किए. नए टैक्स भी लागू नहीं किये गये हैं.
इस कालखंड का यह अमृत बजट
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस कालखंड का यह अमृत बजट है, आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है. ये बजट सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर आधारित है, इसमें सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए