Hindu Baby Names: घर पर हुआ बेटे का जन्म? यहां से चुनें उसके लिए एक प्यारा और मॉडर्न नाम

cute baby boy names
Hindu Baby Names: अगर आपके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है तो ऐसे में आप इस लिस्ट में से उसके लिए एक प्यार और मॉडर्न नाम चुन सकते हैं तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.
Hindu Baby Names: बच्चे का नामकरण माता-पिता के लिए सबसे यादगार पलों में से एक होता है. भारतीय संस्कृति में सार्थक और सुंदर नाम चुनना एक परंपरा है जो बच्चे को उसकी हेरिटेज और रूट्स से जोड़ती है. अगर आप आधुनिक हिंदू बेबी बेबी नेम्स की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज हम आपके बेटे के लिए नामों को एक काफी लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम न सिर्फ सुनने में खूबसूरत हैं बल्कि इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी उतने ही जबरदस्त और मनमोहक हैं. तो चलिए नामों की इस लंबी सी लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.
आपके बेटे के लिए प्यारे और मॉडर्न नाम
- अनय: इस नाम का अर्थ होता है सुपीरियर.
- ऋशान: इस नाम का अर्थ होता है एक अच्छा इंसान.
- आहान: इस नाम का अर्थ होता है भोर और सूर्योदय.
- अर्णव: इस नाम का अर्थ होता है समुद्र.
- अयान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का उपहार.
- दिवित : इस नाम का अर्थ होता है अमर.
- क्षितिज: इस नाम का अर्थ होता है खुला आसमान.
- आरिव: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धि का राजा.
- ऋत्विक: इस नाम का अर्थ होता है पुजारी या फिर वह जो अनुष्ठान करता है.
- रोनित: इस नाम का अर्थ होता है चमक.
- तुषार: इस नाम का अर्थ होता है बर्फ.
- युधिष्ठिर: इस नाम का अर्थ होता है युद्ध में दृढ़ निश्चयी.
- देवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का हिस्सा.
- प्रणय: इस नाम का अर्थ होता है स्नेह और प्यार.
- रियान: इस नाम का अर्थ होता है छोटा राजा.
ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम
ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










