रूस में फंसे एयर इंडिया के यात्री, एक कमरे में 20 लोग रहने के लिए मजबूर, भाषा और रहने-खाने की भी दिक्कत

Air India
उड़ान में तकनीकी खामी के कारण रूस में फंसे 216 यात्रियों को अमेरिका में उनके गंतव्य सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचाने के लिए एयर इंडिया का एक विमान बुधवार दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर मुंबई से मगदान (रूस) रवाना हुआ.
रूस में फंसे एयर इंडिया के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों के सामने भाषाई दिक्कत के साथ-साथ रहने-खाने की भी समस्या आ रही है. मीडिया के साथ यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा की. जिसमें बताया गया कि एक रूम में 20 यात्रियों को रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. मालूम हो टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई173 ने मंगलवार को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी और इंजन में गड़बड़ी आने के बाद इसे मगदान में उतारा गया था.
यात्रियों को रूस में भाषा और रहने खाने की हो रही दिक्कत
एनडीटीवी के साथ बातचीत में रूस में फंसे एयर इंडिया के यात्रियों ने बताया, उन्हें भाषा की सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है. रूस में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया. जहां उन्हें रहने-खाने और शौचालय की समस्या सामने आ रही है. एक यात्री ने बताया, यहां खाना बहुत अलग-अलग है. यहां अधिक सीफूड और नॉन-वेज हैं. कुछ लोग ब्रेड और सूप पीकर समय गुजार रहे हैं. कई यात्रियों के पास दवा खत्म हो रहे हैं. हालांकि यात्रियों ने बताया कि पहला दिन उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में रूसी अधिकारियों ने काफी मदद की.
यात्रियों की मदद के लिए एयर इंडिया का विमान रूस रवाना
उड़ान में तकनीकी खामी के कारण रूस में फंसे 216 यात्रियों को अमेरिका में उनके गंतव्य सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचाने के लिए एयर इंडिया का एक विमान बुधवार दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर म��ंबई से मगदान (रूस) रवाना हुआ. विमानन कंपनी ने कहा कि विमान मगदान में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर आठ जून को सैन फ्रांसिस्को की उड़ान भरेगा.
Also Read: एयर इंडिया की फ्लाइट आपात स्थिति में रूस में क्यों उत्तरी ? अमेरिका रख रहा मामले पर करीबी नजर
विमान के साथ भोजन व अन्य जरूरी वस्तुएं भी भेजी गई
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, मुंबई से मगदान के बीच हमारी एक उड़ान रवाना हो चुकी है और इसके आठ जून को स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे रूस पहुंचने का अनुमान है. विमानन कंपनी का एक दल भी विमान में सवार है, जो मगदान में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों को जरूरी सहायता प्रदान करेगा. विमान से रूस में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए भोजन व अन्य जरूरी वस्तुएं भी भेजी गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










