दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट का अचानक बदला रूट, हलक में सूख गई 150 यात्रियों की जान

एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली उड़ान के दौरान फर्श पर शौच तथा पेशाब करने के आरोप में यहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जून को एआईसी 866 उड़ान में हुई थी.
दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहे एयर इंडिया के एक विमान का मार्ग अचानक बदल गया, जिसके बाद विमान में सवार 150 यात्रियों की जान हलक में सूख गई. दरअसल खराब मौसम के कारण विमान का मार्ग बदला गया.
यात्रियों को विशाखापत्तनम में बितानी पड़ी रात
पीटीआई की खबर के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट का रूट बदले जाने के बाद उसे विशाखापत्तनम में उतारा गया. सभी 150 यात्रियों को एक रात विशाखापत्तनम में बितानी पड़ी. विमान में 152 यात्री सवार थे.
असुविधा के लिए एयर इंडिया ने चताया खेद
एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर (25 जून) जा रहे एयर इंडिया के विमान एआई 485 का मार्ग पोर्ट ब्लेयर में खराब मौसम के कारण विशाखापत्तन की ओर परिवर्तित करना पड़ा. सभी यात्रियों को भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई.
Also Read: एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने पेशाब किया और फिर थूका, मुंबई से दिल्ली आ रहा था विमान
एयर इंडिया के विमान के फर्श पर यात्री ने शौच, पेशाब किया
एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली उड़ान के दौरान फर्श पर शौच तथा पेशाब करने के आरोप में यहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जून को एआईसी 866 उड़ान में हुई थी. प्राथमिकी के अनुसार, राम सिंह नामक यात्री ने विमान के फर्श पर शौच और पेशाब किया तथा थूका. चालक दल के सदस्यों ने यात्री को मौखिक चेतावनी दी. विमान के गंतव्य पर पहुंचने पर एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख उसे स्थानीय पुलिस थाने ले गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










