एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने पेशाब किया और फिर थूका, मुंबई से दिल्ली आ रहा था विमान

Updated:
विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने पेशाब किया और फिर थूका, मुंबई से दिल्ली आ रहा था विमान

शौच और पेशाब करने वाले व्यक्ति की केबिन क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों के साथ जमकर कहासुनी की. काफी देर तक हंगामा होता रहा. बाद में क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी फ्लाइट के पायलट और सिक्योरिटी को दी. जिसके बाद जब विमान दिल्ली में उतरी तो आरोपी व्यक्ति राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर से पेशाब करने और थूकने का मामला सामने आया है. मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पेशाब कर दिया और फिर बाद में थूका भी. इस आरोप में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जून को एआईसी 866 उड़ान में हुई थी.

यात्री की पहचान राम सिंह के रूप में हुई

प्राथमिकी के अनुसार, राम सिंह नामक यात्री ने विमान के फर्श पर शौच और पेशाब किया तथा थूका. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने यात्री को मौखिक चेतावनी दी. विमान के गंतव्य पर पहुंचने पर एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख उसे स्थानीय पुलिस थाने ले गए. फ्लाइट कैप्टन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने धारा 294/510 के तहत मामला दर्ज किया है.

फ्लाइट में जमकर हुआ हंगामा

शौच और पेशाब करने वाले व्यक्ति की केबिन क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों के साथ जमकर कहासुनी की. काफी देर तक हंगामा होता रहा. बाद में क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी फ्लाइट के पायलट और सिक्योरिटी को दी. जिसके बाद जब विमान दिल्ली में उतरी तो आरोपी व्यक्ति राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: कॉकपिट में गर्लफ्रेंड को बुलाने पर एयर इंडिया सख्त, दो पायलटों को रोस्टर से किया बाहर

महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का आया था मामला

पिछले साल भी फ्लाइट में इसी तरह का मामला सामने आया था. जिसमें न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही विमान में एक व्यक्ति ने एक महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था. बताया गया कि व्यक्ति नशे में धुत था. इस मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को 7 जनवरी को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था. इसी तरह की एक और घटना हुई थी. जिसमें पिछले साल 6 दिसंबर को पेरिस-नई दिल्ली की उड़ान में एक यात्री ने महिला सहयात्री के कंबल में पेशाब कर दिया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola