27 अप्रैल को गिर गए सोने-चांदी के दाम, खरीदारी करने का है अच्छा मौका

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई (Photo: Freepik)
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 April 2026: देशभर के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम कम हुए हैं. जानें दिल्ली, मुंबई और पटना जैसे शहरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स क्या हैं.
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 April 2026: अगर आप आज सोने-चांदी के गहने खरीदने या इनमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो बाजार से आपके लिए एक राहत भरी खबर है. आज, यानी 27 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है. हफ्ते की शुरुआत में बाजार काफी शांत है और पिछले दिनों की भारी उठा-पटक के बाद अब कीमतें थमती नजर आ रही हैं.
हालांकि आपको बट दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं.
सोने के रेट में क्या बदलाव आया?
आज सोने की कीमतों में प्रति ग्राम 1 रुपये की गिरावट आई है. 24 कैरेट 15,403 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर गहने बनाने में होता है, 14,119 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद अब सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल रेट्स में ज्यादा बड़ा उछाल आने की उम्मीद कम है.
आज का सोने का रेट टेबल 27 अप्रैल 2026:
| शुद्धता | रेट (प्रति 1 ग्राम) | रेट (प्रति 10 ग्राम) | कल से बदलाव |
| 24 कैरेट | ₹15,403 | ₹1,54,030 | – ₹10 |
| 22 कैरेट | ₹14,119 | ₹1,41,190 | – ₹10 |
| 18 कैरेट | ₹11,552 | ₹1,15,520 | – ₹10 |
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
| मुंबई | ₹15,403 | ₹14,119 | ₹11,552 |
| दिल्ली | ₹15,418 | ₹14,134 | ₹11,567 |
| कोलकाता | ₹15,403 | ₹14,119 | ₹11,552 |
| बेंगलुरु | ₹15,403 | ₹14,119 | ₹11,552 |
| चेन्नई | ₹15,490 | ₹14,199 | ₹11,849 |
| पटना | ₹15,567 | ₹14,270 | ₹11,675 |
| रांची | ₹15,567 | ₹14,270 | ₹11,675 |
चांदी की चमक बढ़ी या घटी?
चांदी की बात करें तो यहां भी मामूली सुस्ती देखने को मिल रही है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,59,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है. अगर आप एक ग्राम चांदी खरीदते हैं, तो यह आपको लगभग 259.90 रुपये की पड़ेगी. पिछले कुछ दिनों से चांदी के रेट्स में काफी उतार-चढ़ाव रहा है, लेकिन आज यह स्थिर बनी हुई है.
आज का चांदी का रेट टेबल:
| मात्रा | आज का रेट (₹) | कल का रेट (₹) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹259.90 | ₹260 | – ₹0.10 |
| 100 ग्राम | ₹25,990 | ₹26,000 | – ₹10 |
| 1 किलोग्राम | ₹2,59,900 | ₹2,60,000 | – ₹100 |
प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव:
| शहर | 10 ग्राम चांदी | 100 ग्राम चांदी | 1 किलोग्राम चांदी |
| मुंबई | ₹2,599 | ₹25,990 | ₹2,59,900 |
| दिल्ली | ₹2,599 | ₹25,990 | ₹2,59,900 |
| कोलकाता | ₹2,599 | ₹25,990 | ₹2,59,900 |
| बेंगलुरु | ₹2,599 | ₹25,990 | ₹2,59,900 |
| चेन्नई | ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900 |
| पटना | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| रांची | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, चेक करें 27 अप्रैल का रेट लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




