ePaper

TRAI की नयी रिपोर्ट में Jio की 4G स्पीड सबसे तेज, जानें कहां टिकीं अन्य कंपनियां

Updated at : 04 Jun 2017 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
TRAI की नयी रिपोर्ट में Jio की 4G स्पीड सबसे तेज, जानें कहां टिकीं अन्य कंपनियां

नयी दिल्ली: नयी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस जियो के नेटवर्क पर अप्रैल में सबसे तेज 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की गयी. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार यह अब तक की सबसे अधिक 19.12 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) रही है. ट्राई अपनी माईस्पीड एप की मदद से डाउनलोड स्पीड का डाटा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: नयी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस जियो के नेटवर्क पर अप्रैल में सबसे तेज 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की गयी. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार यह अब तक की सबसे अधिक 19.12 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) रही है.

ट्राई अपनी माईस्पीड एप की मदद से डाउनलोड स्पीड का डाटा संग्रहण करता है और उसका आकलन करता है. यह डाटा संग्रहण वास्तविक समय के आधार पर किया जाता है. आम भाषा में कोई उपयोक्ता 16 एमबीपीएस की स्पीड पर पांच मिनट में एक आम बॉलीवुड फिल्म डाउनलोड कर सकता है.

जियो को टक्कर देने को डेटाविंड की तैयारी, 17 रुपये में मिलेगा महीनेभर का डेटा

इस रपट के अनुसार अप्रैल में जियो की स्पीड 19.12 एमबीपीएस रही जो उसकी पिछले महीने की 18.48 एमबीपीएस की स्पीड से भी बेहतर है.

यह लगातार चौथा महीना है जब इस सूची में जियो शीर्ष पर रहा है. रपट के अनुसार अप्रैल में आइडिया सेल्युलर के नेटवर्क पर 13.70 एमबीपीएस और वोडाफोन इंडिया के नेटवर्क पर 13.38 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की गयी.

जबकि देश की सबसे बडी दूरसंचार सेवाप्रदाता भारती एयरटेल की अप्रैल में डाउनलोड स्पीड 10.15 एमबीपीएस रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola