23 मई को पेटीएम में होगा बड़ा बदलाव... अगर आपने भी रखा है वैलेट में पैसा तो एकबार जरूर पढ़े
Updated at : 21 May 2017 11:34 AM (IST)
विज्ञापन

पेटीएम उपयोग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पेटीएम इस 23 मई को वैलेट से बैंक में बदलने वाला है. करीब 21.80 करोड़ लोग मोबाइल वैलेट से जुड़े हुए है जिनमें ये बदलाव आयेगा. एक नोटिस जारी करके दी गई जानकारी में पेटीएम ने कहा है कि रिजर्व बैंक से उसे इस बाबत अंतिम […]
विज्ञापन
पेटीएम उपयोग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पेटीएम इस 23 मई को वैलेट से बैंक में बदलने वाला है. करीब 21.80 करोड़ लोग मोबाइल वैलेट से जुड़े हुए है जिनमें ये बदलाव आयेगा. एक नोटिस जारी करके दी गई जानकारी में पेटीएम ने कहा है कि रिजर्व बैंक से उसे इस बाबत अंतिम मंजूरी दे दी गई है.
पेटीएम ने बताया की वैलेट में रखे यूजर के पैसों को पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. पेटीएम, लोगों या छोटे कारोबारियों के 1 लाख तक की राशि को ही जमा करवायेगा. One97 के संस्थापक विजय शर्मा को पेटीएम बैंक का लाइसेंस दिया गया है.
पेटीएम ने यह भी बताया कि अगर कोई यूजर पेटीएम के बैंक वाले सुविधा को नहीं अपनाना चाहे तो वे help@paytm.com में ईमेल करके इसकी जानकारी पेटीएम को दे सकते है. ऐसा न करने पर खुद व खुद पेटीएम के वैलेट में रखा पैसा बैंक में ट्रांसफर हो जाएगा.लेकिन अगर कोई यूजर पिछले छ: महीनों से अपने वैलेट के माध्यम से कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया हो तो उससे बिना पुछे पेटीएम उसके वैलेट में रखे पैसे को बैंक में नही ट्रांसफर करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




