कॉल ड्रॉप कर उपभोक्ताओं से पैसा नहीं ऐंठ सकेंगे सेल्यूलर ऑपरेटर, ट्राई जल्द ही लॉन्च करेगा नया ऐप

नयी दिल्ली : मोबाइल से बात करते-करते अचानक कॉल ड्रॉप करना या फिर अपने परिचितों को फोन लगाने पर किसी अनजान के नंबर पर कनेक्ट कर देना सेल्यूलर ऑपरेटरों के लिए आसान नहीं होगा. इसका कारण यह है कि अजीबो-गरीब हरकतों से मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशान कर पैसा बनाने वाले सेल्यूलर ऑपरेटरों की कारगुजारियों पर […]
नयी दिल्ली : मोबाइल से बात करते-करते अचानक कॉल ड्रॉप करना या फिर अपने परिचितों को फोन लगाने पर किसी अनजान के नंबर पर कनेक्ट कर देना सेल्यूलर ऑपरेटरों के लिए आसान नहीं होगा. इसका कारण यह है कि अजीबो-गरीब हरकतों से मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशान कर पैसा बनाने वाले सेल्यूलर ऑपरेटरों की कारगुजारियों पर अंकुश लगाने के लिए दूरंसचार नियामक ट्राई ने ऐप लॉन्च करने का ऐलान किया है. ट्राई ने कहा है कि वह कॉल की गुणवत्ता मापने के लिए शीघ्र ही एक ऐप शुरू करेगा. इससे ग्राहक कॉल खत्म होने पर सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : जानिए कैसे कॉल ड्राप से टेलिकम कंपनियां काटती हैं आपकी जेब, TRAI लगायेगा इन कंपनियों पर लगाम
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने डू नॉट डिस्टर्ब रजिस्ट्री कार्यक्रम को मजबूत करने की भी योजना बनायी है. इस कार्यक्रम का लक्ष्य टेलीमार्केटिंग करने वाली कंपनियों द्वारा परेशान करने वाले कॉलों को रोकना है. ट्राई अध्यक्ष आरएस शर्मा ने नियामक के 20 साल पूरा होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कही.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




