ePaper

प्रवर्तन निदेशालय ने नारदा स्टिंग मामले में धनशोधन का केस किया दर्ज

Updated at : 28 Apr 2017 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने नारदा स्टिंग मामले में धनशोधन का केस किया दर्ज

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर पैसे लेते हुए कैमरे में पकड़े गये तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों और मंत्रियों समेत कई नेताओं से जुडे नारदा ‘स्टिंग’ के संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया है. ईडी अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन निरोधक अधिनियम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर पैसे लेते हुए कैमरे में पकड़े गये तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों और मंत्रियों समेत कई नेताओं से जुडे नारदा ‘स्टिंग’ के संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया है. ईडी अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जांच करेगी और आरोपियों को पूछताछ के लिए जल्द ही समन भेजेगी. सीबीआई की आपराधिक प्राथमिकी में टीएमसी के 13 नेताओं के नाम दर्ज हैं.

सीबीआई ने राज्यसभा सदस्य मुकुल रॉय, लोकसभा सांसद सुल्तान अहमद, सौगत रॉय, काकोली घोष दस्तीदार और अपरुपा पोद्दार समेत अन्यों के खिलाफ कथित आपराधिक षडयंत्र और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है. पश्चिम बंगाल में 2016 विधानसभा चुनाव से पहले समाचार चैनलों पर प्रसारित की गयी नारदा स्टिंग टेप में वरिष्ठ टीएमसी नेताओं जैसे दिखने वाले लोग कथित तौर पर रपये लेते हुए दिख रहे हैं. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई उसके नेताओं के निशाना बनाने के लिए मोदी सरकार की तरफ से काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola