खुशखबरी! प्राइम मेंबर्स को 309 रुपये में 84 दिन के लिए 84 जीबी डेटा देगी जियो

नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) द्वारा जियो के तीन महीने की रियायती पेशकश पर रोक के बाद जियो ने मंगलवार को नये प्लान की घोषणा की. इसके तहत कंपनी प्राइम के सदस्यों को 309 रुपये में 1जीबी 4जी डेटा हर रोज उपलब्ध करायेगी. यानी उपभोक्ता को 84 दिन के लिए 84 जीबी […]
नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) द्वारा जियो के तीन महीने की रियायती पेशकश पर रोक के बाद जियो ने मंगलवार को नये प्लान की घोषणा की. इसके तहत कंपनी प्राइम के सदस्यों को 309 रुपये में 1जीबी 4जी डेटा हर रोज उपलब्ध करायेगी. यानी उपभोक्ता को 84 दिन के लिए 84 जीबी डेटा मिलेगा. 509 का भुगतान कर जियो प्राइम के ग्राहक 84 दिन तक हर रोज दो जीबी डेटा पा सकेंगे.
दोनों की पेशकश में अनलिमिटेड घरेलू कॉल की सुविधा भी मिलेगी. जियो की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार इस पेशकश को ‘धन धना धन’ का नाम दिया गया है. यह सिर्फ एक रिचार्ज के लिए होगा. जियो सरप्राइज पेशकश के साथ नहीं मिलेगा.’ ट्राइ की रोक के बाद अब कंपनी यह पेशकश लेकर आयी है.
ट्राइ ने छह अप्रैल को जियो को रियायती सेवा को वापस लेने का निर्देश देते हुए कहा था कि यह नियामकीय ढांचे के अनुरूप नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




