खुशखबरी! जियो ने 15 अप्रैल तक बढ़ायी प्राइम मेंबरशिप स्कीम, रिचार्ज करने पर तीन महीने फ्री सर्विस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2017 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : रिलायंस जियो टेलीकॉम ने प्राइम मेंबरशिप ऑफर के साथ जियो ने अब तक 7.2 करोड़ प्राइम मेंबर्स जोड़े हैं. जियो प्राइम मेंबरशिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. शानदार रिस्पॉन्स के चलते जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है. रिलायंस जियो टेलीकॉम के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो परिवार के […]
विज्ञापन
कोलकाता : रिलायंस जियो टेलीकॉम ने प्राइम मेंबरशिप ऑफर के साथ जियो ने अब तक 7.2 करोड़ प्राइम मेंबर्स जोड़े हैं. जियो प्राइम मेंबरशिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. शानदार रिस्पॉन्स के चलते जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है. रिलायंस जियो टेलीकॉम के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो परिवार के सदस्यों के नाम खुला पत्र लिखा है. इस पत्र में कहा है कि जियो के 303 रुपये या उससे अधिक की सेवा के उपभोक्ताओं को तीन माह के लिए नि:शुल्क सेवाएं मिलेगी.
प्राइम मेंबर पर टैरिफ प्लान जुलाई से लागू होगें तथा कंप्रलिमेंट्री सेवाएं समाप्त होने के बाद जियो प्राइम मैंबर्स के लिए जियो समर सरप्राइज इंतजार कर रहा है. उल्लेखनीय है कि जियो की प्राइम मेंमरशिप 31 मार्च को को समाप्त हो रही थी.
उसके मद्देनजर कंपनी ने नयी घोषणा की है. बयान में कहा गया है कि प्राइम मेंबर को हमेशा बेहतर सुविधा मिलेगी और जियो अपने प्राइम मेंबर्स को ज्यादा सुविधा देंगे. हालांकि 15 अप्रैल तक रीचार्ज नहीं करने पर सर्विस खत्म हो जायेगी. बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए पूरे विश्व में रोमिंग सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




