डोनाल्ड ट्रंप का भाषण सुन बाजार में आया उछाल, 52 हफ्ते की ऊंचाई से खुला निफ्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 9:39 AM
मुंबई : बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बीच भारत के शेयर बाजारों ने उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के एक मिनट बाद ही निफ्टी 50 ने 52 हफ्ते की ऊंचाई को छूते हुए 69.8 अंकों की बढ़त के साथ 8,992.85 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की […]
मुंबई : बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बीच भारत के शेयर बाजारों ने उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के एक मिनट बाद ही निफ्टी 50 ने 52 हफ्ते की ऊंचाई को छूते हुए 69.8 अंकों की बढ़त के साथ 8,992.85 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की. मंगलवार को यह 8,923.05 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, शेयर बाजारों में बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. बुधवार को इसने 4.29 अंकों की बढ़त के साथ 28,866.17 अंक के स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की. हालांकि, मंगलवार को यह 28,861.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.
बुधवार की सुबह अमेरिकी संसद में पहली बार भाषण देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश की सुरक्षा बजट में 10 फीसदी बढ़ोतरी करने का भरोसा दिया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आठ नवंबर को परिणामों की घोषणा हुई, तब से लेकर अब तक स्टॉक मार्केट में तीन ट्रिलियन डॉलर की तेजी आयी है. यह एक रिकॉर्ड है. भारत समेत दुनिया भर के बाजारों पर उनके इस भाषण का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही, घरेलू स्तर पर रीयल स्टेट कंपनी डीएलएफ की ओर से बुधवार को हिस्सेदारी बेचने की घोषणा का भी बाजार पर सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है.
मंगलवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में 69.56 अंक की गिरावट आयी थी और यह 0.24 फीसदी गिरकर 28,743.32 पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक में भी कारोबार में गिरावट आयी थी और यह 17.10 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 8,879.60 पर बंद हुआ था. इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 80.09 अंक की गिरावट आयी थी और यह 0.28 फीसदी गिरकर 28,812.88 पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गयी थी और यह 42.80 अंक या 0.48 फीसदी गिरकर 8,896.70 पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










