जल्दी काम निपटा लें, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : फरवरी के अंतिम सप्ताह में लगातार चार दिनों में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण नकदी की समस्या हो सकती है. इसलिए आप बैंक का जरूरी काम 25 फरवरी तक निबटा लें. 25 से 28 फरवरी के बीच तीन दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. 25 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : फरवरी के अंतिम सप्ताह में लगातार चार दिनों में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण नकदी की समस्या हो सकती है. इसलिए आप बैंक का जरूरी काम 25 फरवरी तक निबटा लें.
25 से 28 फरवरी के बीच तीन दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. 25 फरवरी को माह के चौथे शनिवार के कारण छुट्टी रहेगी, जबकि इसके अगले दिन रविवार को अवकाश है.
सोमवार यानी 27 फरवरी को बैंक खुलेंगे, लेकिन अगले दिन 28 फरवरी को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे. इस तरह आप एक मार्च से बैंकिंग का काम कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










