TCS निदेशक मंडल ने 16,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना को दी मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2017 7:07 PM
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस निदेशक मंडल ने 16,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दे दी है. टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि इसके तहत प्रति शेयर 2,850 रुपये की दर पर 2.85 प्रतिशत चुकता शेयरों की खरीदने का प्रस्ताव है. टीसीएस ने आज बंबई […]
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस निदेशक मंडल ने 16,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दे दी है. टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि इसके तहत प्रति शेयर 2,850 रुपये की दर पर 2.85 प्रतिशत चुकता शेयरों की खरीदने का प्रस्ताव है.
टीसीएस ने आज बंबई शेयर बाजार का दी सूचना में कहा, ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के निदेशक मंडल ने 5.61 करोड़ शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह पुनर्खरीद 16,000 करोड़ रुपये से अधिक में नहीं होगी.’
टीसीएस के शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी देने के बाद बाजार में धारणा मजबूत हुई. सेंसेक्स के 30 शेयरों में टीसीएस का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. कंपनी ने पुनर्खरीद मूल्य 2,850 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. टीसीएस का शेयर 4.08 प्रतिशत के लाभ से 2,506.50 रुपये पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










