ePaper

जियो को 19 करोड़ ग्राहकों को सेवा देने के लायक दिया गया पीओआई : एयरटेल

Updated at : 07 Feb 2017 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
जियो को 19 करोड़ ग्राहकों को सेवा देने के लायक दिया गया पीओआई : एयरटेल

नयी दिल्ली : कॉल कनेक्टिविटी को लेकर जारी विवाद के बीच भारती एयरटेल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने 19 करोड़ तक ग्राहकों को सेवा देने के लिए पर्याप्त क्षमता उपलब्ध करायी है, लेकिन रिलायंस जियो उसे उपयोग में लाने में विफल रही है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि जियो ने जितनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कॉल कनेक्टिविटी को लेकर जारी विवाद के बीच भारती एयरटेल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने 19 करोड़ तक ग्राहकों को सेवा देने के लिए पर्याप्त क्षमता उपलब्ध करायी है, लेकिन रिलायंस जियो उसे उपयोग में लाने में विफल रही है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि जियो ने जितनी ग्राहक संख्या में वृद्धि का अनुमान दिया है, उससे अधिक पीओआई (प्वाइंट ऑफ इंटरकनेक्शन) उपलब्ध कराया गया है. यह क्षमता जियो नेटवर्क पर 19 करोड़ ग्राहकों को सेवा देने के लिए पर्याप्त है. यह जियो के मौजूदा 7.25 करोड ग्राहक के दावे से दोगुने से भी ज्यादा है.

एयरटेल ने कहा कि जियो उपलब्ध कराये गये सभी पीओआई को चालू करने और उसका उपयोग करने में विफल रही है. रिलायंस जियो की आलोचना करते हुए भारती एयरटेल ने कहा है कि ऐसा लगता है कि कंपनी अपने खुद के नेटवर्क के तकनीकी मुद्दों को छुपाने के लिए लगातार इस तरह की बातें कर रही है. बयान में यह भी कहा गया है कि उसने रिलायंस जियो को रिकॉर्ड पांच महीने की अवधि में 35,000 पीओआई से अधिक उपलब्ध कराये हैं. इनमें से 27,719 पीओआई जो कि कुल का 79 फीसदी है. केवल जियो ग्राहकों से आने वाली कॉल के लिए रखे गये हैं, यह संख्या सभी दूरसंचार आपरेटरों में सबसे अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola