अमेरिकी उद्योगपतियों ने भारत के बजट को भविष्योन्मुखी कहकर की सराहना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2017 12:24 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश वार्षिक बजट को ‘भविष्योन्मुखी’ बताते हुए उद्योग संगठनों का कहना है कि यह पिछले तीन सालों में किये गये आर्थिक सुधारों पर आधारित बजट है. अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बजट को लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश वार्षिक बजट को ‘भविष्योन्मुखी’ बताते हुए उद्योग संगठनों का कहना है कि यह पिछले तीन सालों में किये गये आर्थिक सुधारों पर आधारित बजट है. अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बजट को लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन वित्त मंत्री ने काबिले तारीफ काम किया है, जिसमें घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने का दृष्टिकोण है और विदेशी निवेशकों का भी पूरा ध्यान इसमें रखा गया है.

यूएसआईबीसी के अनुसार, बजट में राजकोषीय स्थिरता एजेंडा का पालन किया गया है, जो नरेंद्र मोदी के कारोबार सुगमता, लाल फीताशाही को कम करने, ‘स्किल इंडिया’ में निवेश और नोटबंदी के ‘नकारात्मक प्रभाव’ को कम करने के प्रयासों से प्रेरित है. उद्योग संगठन ने सरकार के सस्ते आवास श्रेणी में उठाये गये कदमों का स्वागत किया है. इससे सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सबको आवास योजना’ के लक्ष्य को हकीकत में बदलने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola